लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 06 June 2022: आपके लिए मस्ती भरा रहेगा आज का दिन, इन 4 राशि के जातकों को होगा आर्थिक लाभ

By रुस्तम राणा | Updated: June 6, 2022 06:38 IST

Aaj Ka Rashifal 06 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आपको आर्थिक फैसले सावधानी से लेना होगा। प्रेम जीवन में परिस्थितियां प्रतिकूल होंगी। प्रियतम या फिर जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। 

वृषभ: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कई क्षेत्रों में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। 

मिथुन: आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें।

कर्क: आज कार्य-व्याापर के लिए अच्छा दिन है। धन संचय करने में सफल होंगे। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। कुटुंब में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा। 

सिंह: आज बैंक में लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

कन्या: आज आपको अपने क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ है। विदेश यात्रा पर के भी योग बन रहे हैं। कार्य-व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है।

तुला: आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। कुछ परेशानियां भी आएंगी, लेकिन आप उन्हें अपने परिजनों और यार-दोस्तों की मदद से दूर कर लेंगे।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए शानदार बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि अपने निजी जीवन में निराशा का भाव महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सचेत रहना होगा। किसी पर बेवजह से कमेंट पास न करें अन्यथा इससे रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं। 

मकर: आज घर की जरूरत का सामान खरीदने में धन खर्च हो सकता है। कारोबार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कुंभ: आज आपके परिजन आपके विचारों का समर्थन करेंगे। मन किन्हीं कारणों से परेशान रह सकता है। सोशल मीडिया में आपका काफी समय बीत सकता है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। 

मीन: आज आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कई दिनों से आपकी प्रगति में आ रही रुकावटें आज दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग