लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 06 April 2022: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य, जानें क्या इस लिस्ट में है आपकी राशि

By रुस्तम राणा | Updated: April 6, 2022 06:41 IST

Aaj Ka Rashifal 06 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। धन से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। आज आपके खाते में पैसा बढ़ सकता है। कार्य-व्यापार में आज लाभ प्राप्ति की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। आपका व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

वृषभ: आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। निर्णय लेते समय भी आप गंभीर होंगे। जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेंगे। आपका व्यक्तित्व सभी को अपनी ओर खींचेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

मिथुन: आज आपको विवाद का सामना करना पड़ सकता है। अपने कार्य को आप टालते हुए नजर आएंगे। अंत में जल्दबाजी में कोई गड़बड़ भी कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

कर्क: आज आपके अंदर साहस और पराक्रम भरपूर रहेगा। धन से जुड़े मामलों में आज सफलता मिलेगी। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें लाभ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके तरक्की होने की संभावना है। अपने कार्य को लेकर बॉस से प्रशंसा मिलेगी। 

सिंह: कार्यक्षेत्र सीनियर आपकी मदद को आएंगे, जिससे तरक्की होने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी मल्टीनैशनल कंपनी में जॉब करते हैं, तो आपको किसी अच्छी जगह से ऑफर मिल सकता है। पिताजी से रिश्ते मधुर बनेंगे।

कन्या: आज आपको अपने विरोधियों से धनलाभ प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। भाग्य के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। घरवालों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। 

तुला: आज आपकी इच्छाशक्ति को प्रोत्साहन मिल सकता है। सावधानी से काम लेना होगा। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न दिखाएं अन्यथा आपको उससे नुकसान हो सकता है। आज आप किसी रहस्य का पता लगा सकते हैं।

वृश्चिक: आज आपको अपने व्यवसाय में पूर्ण सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तकरार होने की संभावना है। हालांकि फिर भी आप परिस्थिति को संभाल ले जाएंगे। चौतरफा आपके काम की वाहवाही हो सकती है।

धनु: काम को लेकर गलत धारणा आपकी तरक्की में बाधक बन सकती है। हमेशा मन में सकारात्मक विचार रखें। आज आप थकान महसूस करेंगे। सेहत नाजुक लग सकती है। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। इसलिए उनसे बचकर रहना होगा। 

मकर: आज परिस्थितियां आपके पक्ष में दिखाई देंगी। परिवार से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। रिश्ते की बात चल सकती है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कुंभ: आज कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर अधिक काम का प्रेशर रह सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम होंगी। किसी रिश्तेदार के घर में आने से आपको अच्छा महसूस होगा। आज आप कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं।

मीन: आज आपको सावधान रहने की जरूरत होगी। आप कार्यक्षेत्र में खूब मन लगाकर कार्य करेंगे। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप अपने छोटे भाई-बहनों की मदद कर सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग