लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 05 March 2022: आज सावधान रहें ये 3 राशिवाले, आपके साथ घट सकती है कोई अनहोनी

By रुस्तम राणा | Updated: March 5, 2022 06:43 IST

Aaj Ka Rashifal 05 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आपके अटके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं।  मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। अचानक से धन प्राप्त होने की संभावना है।

वृषभ: आज आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। आज वैवाहिक जीवन को अधिक समय दें। रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे।

मिथुन: आज आपको वाहन और मशीनरी के कामों मे सावधान रहने की सलाह दी जाती है। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। कहीं घूमने जा सकते हैं।

कर्क: आज किसी से कड़वी बात न बोलें, अन्यथा झगड़ा हो सकता है। आज आप अपने कार्य से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने काम से काम रखें।

सिंह: आज रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आज आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। प्रवास होने की संभावना है। किसी तीर्थ स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज घर से निकलते समय कोई जरूर काम चीज भूल सकते हैं।

कन्या: आज आप किसी चीज को लेकर दुविधा की स्थिति में रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में अपयश या अपकीर्ति आपकी मान- प्रतिष्ठा को हानि पहुचाएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं अथवा चोटिल हो सकते हैं। कोई मुश्किल फैसला ले सकते हैं।

तुला: आज धन कमाने के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज ऑफिस में बॉस आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी देंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई में पूरी तरह से ध्यान देने की जरूरत होगी। जीवनसाथी की मदद से घर का कोई जरूरी कार्य संपन्न होगा।

वृश्चिक: आज आपको परिवार में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नवविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक विषयों को लेकर किसी से बहसबाजी हो सकती है। अपने गुस्से को शांत रखना होगा। 

धनु: आज किसी धार्मिक स्थान में जाकर शांति का अनुभव प्राप्त करेंगे। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। मित्रों से लाभ हो सकता है।

मकर: एकतरफा प्यार से बचना होगा। किसी जरूरी काम में अनुभवी लोगों की सलाह लेना न भूलें। लंबे समय से कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। प्रॉपर्टी से माध्यम से धनागमन होगा।

कुंभ: आज दस्तावेज में हस्ताक्षर करते समय उसे पहले ध्यान से अवश्य पढ़ें। परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन उत्तम है।

मीन: आज थोड़ा सतर्क रहें, उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जूनियर आपसे मदद मांग सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग