लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 05 August 2022: किन राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, किसे मिलने वाली है कामयाबी आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: August 5, 2022 06:39 IST

Aaj Ka Rashifal 05 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। 

वृषभ: आज अपनी गलतियों से सीखते हुए सुधारात्मक कदम बढ़ा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अतीत की गलतियों से सीख सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। शत्रु पक्ष आपके ऊपर हावी होने का प्रयास कर सकता है।

मिथुन: आज आप नौकरी-व्यापार में कोई नया कदम ले सकते हैं। आप जोखिम लेने से भी नहीं घबराएंगे। प्रेम जीवन में साथी से मनमुटाव की स्थिति आ सकती है। परंतु आप स्थिति को कंट्रोल कर लेंगे। काम के प्रति ईमानदारी आपको आगे बढ़ाएगी।

कर्क: आज आपको अपने पुराने कामों से फायदा होगा। शांतिपूर्ण परिणाम पाकर संतुष्ट दिखाई देंगे। आयात-निर्यात के व्यवसाय में लाभ होगा। आपकी गलती करने की संभावना ज्यादा रहेगी। अध्यात्म में रुचि बढ़ सकती है। आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा।

सिंह:  आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतने वाला है। लेकिन कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास की कमी का सामना कर सकते हैं। आप ऊर्जा से भरपूर दिखाई देंगे। पारिवारिक वातावरण आनंद प्रद रहेगा। संभव हो तो आज किसी को धन उधार में न दें।

कन्या: आज आपको व्यापार में अधिक लाभ होगा। अपनी पसंद की जगह घूमने जा सकते हैं। कुटुंब में माहौल ठीक ठाक रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। धन बचत कर पाने में भी आप सफल होंगे। अपनी वाणी में आपको नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। 

तुला: आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रह सकती है। मन किसी एक चीज पर स्थिर नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। माता जी से लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। 

वृश्चिक: आज किसी मित्र से मिलकर अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा कर सकते हैं। दोस्तों के साथ वीकेंड का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र अथवा व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

धनु: आज का दिन आपके लिए खुशियोंभरा रहेगा। आपकी कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। कई तरह के अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। आपको व्यापार में लाभ होगा। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। लेकिन खर्चों से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।  

मकर: भाग्य आपका साथ देगा। किंतु जल्दबाजी में निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां मिलीजुली हो सकती हैं। लेकिन आपको अपने कारोबार की चिंता लगी रह सकती है। आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव के लेकर भी विचार कर सकते हैं। 

कुंभ: आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। नौकरी के मामले में भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। भाग्य के भरोसे न रहें, बल्कि अपनी मेहनत पर अधिक भरोसा रखें। कार्यक्षेत्र में उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे और उसका लाभ भी होगा।

मीन: आज आपके अधिकांश काम के पूरे होने की संभावना है। यार-दोस्तों के साथ साप्ताहांत का प्लान बना सकते हैं। अपने साहस और बुद्धिमानी का परिचय दे सकते हैं। कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग