लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 04 June 2022: आज अपनी स्वराशि में हैं चंद्र देव, पहुंचाएंगे 4 राशिवालों को जमकर फायदा

By रुस्तम राणा | Updated: June 4, 2022 06:48 IST

Aaj Ka Rashifal 04 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्घि होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ सहकारपूर्वक कार्य कर सकेंगे। माता जी से रिश्ते मधुर होंगे।  

वृषभ: आज आपके लिए धनलाभ के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े जातकों को लाभ हो सकता है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। छोटे भाई-बहनों की मदद करेंगे। 

मिथुन: आज ऑफिस में आपको शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। घर में अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। घरवालों का साथ पाकर दिल को सुकून महसूस होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करके अच्छा लगेगा।  

कर्क: आज नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ के योग बन रहे हैं। भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहकार मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। मन एकाग्र रहेगा। 

सिंह: आज आप अपना आपा खो सकते हैं। आर्थिक नुकसान के भी संकेत हैं। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। 

कन्या: आज आपको चल-अचल संपत्ति में लाभ में होगा। परिवार के सदस्यों तथा मित्रो के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धनलाभ होगा, फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी।

तुला: आज आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बॉस आपके कार्य की तारीफ करता हुआ नजर आएगा। वहीं बिजनेस करते हैं तो आज आपको अच्छे लाभ प्राप्त होंगे जिसे देखकर मन प्रफुल्लित होगा।

वृश्चिक: नौकरी-पेशा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। भाग्य भी आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। कोशिश मात्र से ही सफलता मिलेगी। 

धनु: आज आर्थिक कमी के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। फिजूल के मुद्दे पर किसी से बहसबाजी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाना होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान से काम करें, वरना सीनियर की डांट-फटकार लग सकती है।

मकर: आज आपके रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। जीवनसाथी की मदद से सफलता मिलेगी। आप धार्मिक कार्य, पूजा- पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

कुंभ: आज आपका सपना हकीकद में बदल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी शत्रु से पाला पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगडने से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। 

मीन: आज आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दोनों साथ मिलकर शॉपिंग भी कर सकते हैं। वाहनसुख प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी