लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 04 January 2022: धनु, मीन और तुला राशि के लोगों की धन दौलत में होगा इजाफा, जानें आपके नसीब में है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2022 07:11 IST

Aaj Ka Rashifal 04 January 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: अपने कार्यक्षेत्र में काम करने में आनंद आएगा। मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। आप का आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिकरूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 

वृषभ: आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है। स्त्रियों एवं पानी से भय रहेगा।

मिथुन: आज आप गूढ़रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिकरूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी होगी। धन का अपव्यय होगा। 

कर्क: आज वैवाहिक जीवन के लिए दिन उत्तम रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। किसी यात्रा पर जाना संभव हो सकता है।

सिंह: आज का दिन सामान्य परिणाम लेकर आया है। सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

कन्या: उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावनाएं हैं। 

तुला: आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। माता जी के आशीर्वाद से कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। चल अचल संपत्ति में इजाफा हो सकता है। स्वजनों के साथ किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

वृश्चिक: आज सफलता पाने के लिए कार्यक्षेत्र में अधिक प्रयास करेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा। किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा। 

धनु: आज आपका दिन अच्छा बितेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। आर्थिक पक्ष के लिए दिन अच्छा है। नौकरी-पेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। कुटुंब में सुख शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है।

मकर: आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएँगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा।  

कुंभ: आप का दिन अशुभ संकेत कर रहा है। आर्थिक क्षेत्र में किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। क्रोध से दूर रहें। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखें। इच्छा के विरूद्ध किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

मीन: आज आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। घर में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों के सहयोग से कोई लंबित कार्य पूरा होगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। मुनाफा इच्छानुसार पाएंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग