लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 04 February 2022: आज ये 5 राशिवाले हैं बेहद लकी, बड़ी खुशखबरी मिलने की है संभावना

By रुस्तम राणा | Updated: February 4, 2022 07:16 IST

Aaj Ka Rashifal 04 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत लग रहा है। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। नई नौकरी मिलने की संभावना है।

वृषभ: घर में पिताजी की सेहत का ख्याल रखें। कामकाज को लेकर थोड़े दबाव में दिखाई पड़ सकते हैं। हालांकि आपको अपने सीनियर अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। हर संभव मित्रों की मदद मिलेगी। 

मिथुन: आज राजनैतिक विषयों को लेकर किसी से बहसबाजी हो सकती है। किंतु इस मसले को ज्यादा लंबा न खींचे, अन्यथा मतभेद होने की संभावना है। आज भाग्य के भरोसे नहीं बैठें, बल्कि अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।

कर्क: आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। शारीरिकरूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी होगी। धन का अपव्यय होगा। 

सिंह: आज आपके पास धन आ सकता है। लेकिन यह धन आपके पास ज्यादा देर तक टिकेगा नही, बल्कि खर्च हो जाएगा। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। किसी यात्रा पर जाना संभव हो सकता है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे।

कन्या: आज आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। आप अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से समझाने में सफल हो सकते हैं। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

तुला: आज कार्य में तरक्की करेंगे। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावनाएं हैं। 

वृश्चिक: आज किसी समस्या को लेकर मन थोड़ा अशांत रह सकता है। लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पाकर आप उस समस्या का समाधान खोजने में भी सफल साबित हो सकते हैं। चल अचल संपत्ति में इजाफा हो सकता है। स्वजनों के साथ किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

धनु: आज राजनीतिक विषय को लेकर किसी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आप अपने तर्कों से सामने वाले व्यक्ति को मात देने में सफल होंगे। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा। 

मकर: आज आर्थिक पक्ष के लिए दिन अच्छा है। भिन्न-भिन्न माध्यमों से आपके पास धन आ सकता है। यदि आज किसी कोई आर्थिक निवेश करेंगे तो उसमें लाभ की संभावना है। घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है।

कुंभ:  आज मन थोड़ा चंचल रहेगा। निर्णय लेने में आप पूरी तरह से संतुष्ट नहीं दिखाई देंगे। जहां तक निजी जीवन का सवाल है तो उसमें आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश हो सकता है। 

मीन: आज दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। खासकर आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतें। आज धन उधार देने से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सहपरिवार आप किसी वैवाहिक समारोह में शिरकत कर सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग