लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 03 June 2022: आज शुक्रवार को बुलंद हैं इन 5 राशिवालों के सितारे, मनोकामना होगी पूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2022 06:43 IST

Aaj Ka Rashifal 03 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज सेहत में कमी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ अपनापन महसूस करेंगे। मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा।

वृषभ: आज का दिन शानदार रहेगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। स्वजनों के साथ खटपट होने की संभावना है। 

मिथुन: आज आपका तनाव खत्म होगा। मानसिक शांति महसूस करेंगे। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य कर पाएंगे, परिणामस्वरूप आपमें ऊर्जा एवं उत्साह छलकेगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में समय बीतेगा। 

कर्क: आज आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे पूरा करने में भी आप सफल होंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। आत्मजनों एवं परिवारजनों से विरोध होगा। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण रहेंगे। 

सिंह: आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। पत्नी एवं पुत्र की ओर से लाभ रहेगा। अपने निवेश की की योजनाओं को गुप्त रखें।

कन्या: आज यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज की शुरुआत कर सकते हैं, दिन आपके पक्ष में है। पदोन्नति होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा-विचारणाएँ होंगी एवं परिवारजनों से भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा। 

तुला: आज लोग आपकी लगन और मेहनत पर ध्यान देंगे और आज इससे आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित रहेंगे जिस वजह से मानसिक अशांति होगी। 

वृश्चिक: आज आज आपको किसी काम में अपने जीवन साथी का सहयोग मिल सकता है। अचानक से कोई दुर्घटना हो सकती है। वाहन आज सावधानी से चलाएं। पैतृक संपत्ति में इजाफा हो सकता है।

धनु: आज रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। अतिरिक्त पैसा रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है।

मकर: आज ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव काम आ सकता है। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी अतः क्रोध की भावना पर संयम रखिएगा। आपको भी अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। 

कुंभ: आज आप किसी भी ऐसी योजना में पैसा लगाने के लिए तैयार होंगे, जो क्षमता दिखाती हो और विशेष हो। आप से विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएंगे।

मीन: आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने पर बधाई देने के लिए लोगों का आना-जाना रहेगा। निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं। माता जी की सेहत में सुधार हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग