लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 03 April 2022: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन 3 राशियों की भाग्य, पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: April 3, 2022 06:34 IST

Aaj Ka Rashifal 03 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपके मन में थोड़ा अशांति का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। 

वृषभ: आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ नहीं। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। हालांकि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। 

मिथुन: आज आप आत्म-विश्वास से खुद को लबरेज पाएंगे। कार्यक्षेत्र में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। दिन की शुरूआत किसी अच्छी खबर से होगी। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों की सहायता से लाभ अर्जित करेंगे।

कर्क: आज आपका मन परेशान रह सकता है। आत्मविश्वास की कमी देखने को मिल सकती है। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे। उनकी सेहत में सुधार होगा। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

सिंह: आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपके किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। दिन में आज आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिल सकता है।

कन्या: आज आपको किसी मित्र से धनलाभ हो सकता है।अप्रत्याशित परिणाम मिलने के आसार हैं। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला: आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर की जरूरतों के लिए खरीदारी कर सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। धन खर्च होगा।

वृश्चिक: संतान को लेकर चिंतित दिखाई दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहना होगा। वे आपका नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको उनकी चाल से थोड़ा सतर्क रहना होगा।  परिवार का साथ पाकर हिम्मत आएगी।

धनु: आज आपके आत्मविश्वास में थोड़ी कमी दिखाई दे सकती है। आपको प्रेम जीवन में कुछ सुखद अनुभव प्राप्त होगा। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रह सकती है।

मकर: छात्र अपनी आगामी परीक्षा की तैयारी करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। चल-अचल संपत्ति के खरीदने की संभावना है।

कुंभ: आपकी वाणी में मधुरता देखने को मिलेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आप ऊर्जावान रहेंगे। भरपूर जोश के साथ आप अपने कार्य को संपन्न करेंगे। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपको अपने जज्बातों को काबू करना होगा।

मीन: पारिवारिक समस्या को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। दिन की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आज धन संचय करने में सफल होंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग