लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 02 May 2022: आज नौकरी-व्यापार में तरक्की के योग, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

By रुस्तम राणा | Updated: May 2, 2022 06:39 IST

Aaj Ka Rashifal 02 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अपने कार्यक्षेत्र में आपके मन में नए विचार आएंगे। व्यक्तिगत रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। धन की बचत करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कुटुंब में सामान्य माहौल रहेगा।

वृषभ: परिवार की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मन को शांत रखने की जरूरत है और वाणी पर भी संयम बरतें। बाद में अच्छा समय आएगा और परेशानियां दूर होंगी।

मिथुन: आज आपको बढ़ते खर्चे परेशान कर सकते हैं। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। अपने काम और मेहनत को लेकर कोताही नहीं बरतें और अच्छे समय का इंतजार करें। स्त्री का स्नेह और सहयोग मिलेगा। 

कर्क: आप धन के मामलों में थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। आर्थिक क्षेत्र में कुछ चुनौती आ सकती है हालांकि जल्द ही हालात बदलेंगे। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न करा सकते हैं।

सिंह: धन के निवेश से लाभ होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अच्छा भोजन मिल सकता है। संतान की नौकरी या विवाह के लिए चिंतित हैं, तो इस संबंध में अच्छा समाचार मिल सकता है।

कन्या: आज आपके मान-सम्मान में वद्धि होगी। घर और बाहर दोनों जगहों पर सहयोगी वातावरण मिलेगा। किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके लिए प्रशंसा का दिन है। आलस से बचने की जरूरत है।

तुला: आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो सकती है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। वाणी पर जरूर संय रखें नहीं तो बने हुए काम बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक: आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। दिन शुभ रहने वाला है। संतान से भी धन लाभ के योग हैं। बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा। पैसे या संपत्ति निवेश की योजना को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। काम में उर्जा और मन नहीं लगा सकेंगे। इससे नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। धन का अधिक खर्च होगा। 

मकर: आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहने वाला है। वाहन के सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। आर्थिक रूप से लाभ और यश की संभावना है। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी।

कुंभ: आज आप महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले उस पर गंभीरता से बिचार करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा है। जल्दबाजी में काम करना आपके ठीक नहीं होगा, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। 

मीन: आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जरुरी कार्य के लिए घरवालों की सलाह अवश्य लें। सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आज घर के लिए कुछ महत्वपूर्ण चीज की खरीदारी कर सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग