लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 02 January 2022: आज अमावस्या के दिन सावधान रहें ये तीन राशि के लोग, हो सकता है आर्थिक नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2022 07:14 IST

Aaj Ka Rashifal 02 January 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज किसी धार्मिक स्थल पर जाना हो सकता है। धन के अभाव के कारण आप अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने में असफल रह सकते हैं। आपकी किस्मत रंग लाएगी। थोड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिल सकती है।

वृषभ: आज गूढ़ विद्या सीखने में आपका मन लगेगा। अचानक से आपको कोई अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। ध्यान, वाहन चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें। निजी समस्याओं को लेकर मन थोड़ा उदास रहेगा।

मिथुन: वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में परिस्थिति लाभकारी रहेगी। बिजनेस पार्टनरशिप में फायदा होगा। शादी योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कर्क: आज आपकी सेहत कुछ नाजुक रह सकती है। खांसी-जुकाम अथवा शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। सोशल मीडिया में आप अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। किसी प्रतियोगिता में निराशा हाथ लग सकती है।

सिंह: प्रेम जीवन में साथी आपसे कोई डिमांड कर सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपका साथ देंगे। संतान की शिक्षा को लेकर चेहरे पर चिंता का भाव नजर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सामान्य परिणाम मिलेंगे। 

कन्या: आज आप अपनी समस्या का समाधान खोजने का पूरा प्रयास कर सकते हैं। लेकिन सफलता मिलना मुश्किल होगा। किसी अधूरे काम को पूरा करने पर खुशी महसूस होगी। परिजनों या फिर रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

तुला: आपके जोश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं दिखाई देगी। खेल या मनोरंजन में अपना समय देंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना बात आगे बढ़ सकती है। कार्य में सफलता पाने के लिए मेहनत करना पड़ेगा।

वृश्चिक: आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहने वाला है। किसी को उधार में दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। यार दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं।

धनु: आज काम में मन नहीं लगेगा। मन में सुखद जीवन को लेकर ख्याल आ सकते हैं। जीवनसाथी आपके किसी व्यवहार से नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको उनका ध्यान रखना होगा। कार्य-व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। 

मकर: आर्थिक हानि की संभावना है। अगर ज्यादा जरूरी न हो तो धन की लेनदेन न करें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। थकान महसूस कर सकते हैं। यदि आप कोई कठिन कार्य करें तो सावधानी से करें अन्यथा चोटिल होने की संभावना रहेगी।

कुंभ: सोशल मीडिया पर आज आप छा सकते हैं। विद्यार्थियों ऑनलाइन पढ़ाई को अधिक तरजीह देंगे। हालांकि इंटरनेट पर फालतू की चीजों पर भी आपका समय नष्ट हो सकता है। आर्थिक निवेश आपके लिए हितकारी रहेगा।

मीन: कामकाज से छुट्टी लेकर कुछ निजी कार्य कर सकते हैं। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिल सकती है। घर में खुशियां आएंगी। कोई मेहमान घर आ सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग