लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 02 February 2022: आज इन 5 राशिवालों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा रुका हुआ धन

By रुस्तम राणा | Updated: February 2, 2022 07:05 IST

Aaj Ka Rashifal 02 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपकी योग्यताएं आपके लिए अवसरों के दरवाजे खोलेंगी। जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है।  हालांकि इंटरनेट पर फालतू की चीजों पर भी आपका समय नष्ट हो सकता है। आर्थिक निवेश आपके लिए हितकारी रहेगा।

वृषभ: व्यापार के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, क्योंकि आज का दिन बिजनेस डील आपके पक्ष में आएगा। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिल सकती है। घर में खुशियां आएंगी। कोई मेहमान घर आ सकता है।

मिथुन: आज लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। धन के अभाव के कारण आप अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने में असफल रह सकते हैं। आपकी किस्मत रंग लाएगी। थोड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिल सकती है।

कर्क: आज आपको अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। ध्यान, वाहन चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें। निजी समस्याओं को लेकर मन थोड़ा उदास रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है।

सिंह: आज जो लोग राजनीति से जुड़े हैं वे आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में परिस्थिति लाभकारी रहेगी। बिजनेस पार्टनरशिप में फायदा होगा। शादी योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या: आज आप अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें और खान-पान में भी संयम रखें। खांसी-जुकाम अथवा शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। सोशल मीडिया में आप अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। किसी प्रतियोगिता में निराशा हाथ लग सकती है।

तुला: आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है अथवा आर्थिक लाभ की बात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपका साथ देंगे। संतान की शिक्षा को लेकर चेहरे पर चिंता का भाव नजर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सामान्य परिणाम मिलेंगे। 

वृश्चिक: आज व्यस्तता के चलते समय बहुत कम मिल पाएगा। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अधूरे काम को पूरा करने पर खुशी महसूस होगी। परिजनों या फिर रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

धनु: आज आपको अपने पारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान देना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी को समझें। खेल या मनोरंजन में अपना समय देंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना बात आगे बढ़ सकती है। कार्य में सफलता पाने के लिए मेहनत करना पड़ेगा।

मकर: आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहने वाला है। किसी को उधार में दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। यार दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ: आज सफलता के साथ आप न केवल अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे, कार्य-व्यापार में अच्छे नतीजे पाएंगे। जीवनसाथी आपके किसी व्यवहार से नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको उनका ध्यान रखना होगा। कार्य-व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। 

मीन: आज धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। थकान महसूस कर सकते हैं। यदि आप कोई कठिन कार्य करें तो सावधानी से करें अन्यथा चोटिल होने की संभावना रहेगी। सावधानी से खर्च करें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स