लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 01 Dec 2021: इन 3 राशियों के भाग्य में होगी वृद्धि, कार्य-व्यापार में होगा धनलाभ

By रुस्तम राणा | Updated: December 1, 2021 06:54 IST

Aaj Ka Rashifal 01 December 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: किसी भी प्रकार के अनिष्ट से बचने के लिए आज क्रोध की भावनाओं को नियंत्रण में रखने की सलाह है। ऑपरेशन कराने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। खर्च बढ़ जाने को आर्थिक तंगी अनुभव होगा। कुटुंबीजनों और सहकर्मचारियों के साथ मनमुटाव होगा, जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। 

वृषभ: आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में खुशनुमा रहेगा। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात होगी। लघु प्रवास का योग है। आज आपके कार्य सफल होंगे। भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएँगे। 

मिथुन: आज के दिन मौज- शौक और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आप सराबोर होंगे। मित्रों, परिवार के साथ मनोरंजन के स्थान या पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। 

कर्क: आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। 

सिंह: विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न बाधा का सामना करना पड़ सकता है। कुटुंब में अशांति का वातावरण रह सकता है। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। प्रणय प्रकरण में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। कामुकता अधिक रहेगी। शेयर- सट्टा में सावधानी रखेंगे।

कन्या: आज का दिन आपके लिए सामान्य बीतेगा। अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के बवंडर से आप मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में आपको चिंता रहेगी। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल न होने से यात्रा करना टालें। छाती के दर्द से परेशानी होगी। 

तुला: विदेश में रहने वाले स्वजन या मित्र का समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग खड़े होंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। आफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। 

वृश्चिक: आपका आज का दिन मध्यम फलदायी साबित होगा। आमदनी हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव होगा। आज आपके मानसिक व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे। आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।

धनु: आज का दिन इश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों-स्नेहीजनों से बक्षिस व सौगात मिलने से आनंद होगा। 

मकर: आज धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य नहीं रहेगें। स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे। किसी का हित करने में स्वंय परेशानी में पड़ जाने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानहानि की संभावना है।

कुंभ: सामाजिक कार्यों या समारोहों में भाग लेने का अवसर आएगा। मित्रों- स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात मन को खुशी देगी। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। पत्नी और संतानों से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है।

मीन: वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। आज आप परिवारजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्वपूर्ण विचार विमर्श करेंगे। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगें। कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार- विमर्श होगा। ऑफिस के कार्य हेतु यात्रा पर जाने की संभावना है।  

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स