लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 01 April 2022: आज अमावस्या तिथि पर इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

By रुस्तम राणा | Updated: April 1, 2022 06:38 IST

Aaj Ka Rashifal 01 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज का दिन आपके लिए सामान्य बीतेगा। आज मित्रों से विवाद होने की संभावना है। आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। जो लोग नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं,उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

वृषभ: आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अचानक से आपके पास धन का आगमन होगा। जमीन या मकान खरीद के मामलें में लाभ होगा। घर-परिवार के लोगों में सुख-समृद्धी में वृद्धी होगी। 

मिथुन: आज अपने करीबी लोगों से किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में इच्छा के विरुद्ध स्थानांतरण हो सकता है। मन किसी बात से खिन्न हो सकता है।

कर्क: आज बेरोजगारों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इस मुलाकात का लाभ आपको आगे चलकर हो सकता है। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आपको व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह: आज मानसिक दबाव में दिखाई देंगे। धन के लेन देन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। नौकरी में भी पदोन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

कन्या: आज आपको थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अपने काम पर फोकस करना होगा। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा और पारिवारिक सदस्यों की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा।

तुला: दूसरों की राय बेशक लें, लेकिन उनका अंधानुकरण न करें। मित्रों से अकारण वाद-विवाद हो सकता है, संतान की ओर से तनाव बना रहेगा। हालांकि आज आपकी कोई ऐसी समस्या भी दूर भी होगी। 

वृश्चिक: आज रुढ़िवादी सोच के चलते किसी से बहसबाजी हो सकती है। जमीन और जायदाद के विवादों का समाधान होने की संभावना है। इसके साथ ही धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति होने के भी पूरे संयोग हैं। छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी।

धनु: आज आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल आपका प्रदर्शन उम्दा रहेगा। परिवार के लोगों और साथियों का भी सहयोग मिलेगा। नये कार्य शुरू करने और उसमें सफलता मिलने के पूरे संयोग हैं।

मकर: आज आपको धनलाभ हो सकता है। काम में आ रही बाधाओं को नजरअंदाज न करें। आज के दिन शुरु कर सकते हैं, आगे चलकर आपको फायदा हो सकता है। 

कुंभ: आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। आज आप अपने व्यवहार और बोलचाल से सबको आकर्षित करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्य-व्यापार में आज पूरे जोश के साथ काम करेंगे।

मीन: आज का दिन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। लोग आपके अच्छे कार्य की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। मामले में जीत की प्रबल संभावना है। लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या दूर होगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स