लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक जातकों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत, जानें दूसरी राशियों का भी हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2021 07:37 IST

24 March Rashifal: पंचांग के अनुसार फाल्गुन के शुक्ल पक्ष की आज दशमी तिथि है। दशमी तिथि सुबह 10.23 बजे तक है। इसके बाद एकादशी की शुरुआत होगी।

Open in App

मेष: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। समाज में सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। बिजनेस में धन लाभ का योग है। कुछ परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

वृष: राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो कामयाबी मिलने का दिन है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। सम्मान मिलेगा। किसी अनजान शख्स से मुलाकात भारी पड़ सकती है।

मिथुन: कोई मूल्यवान वस्तु खोने या चोरी होने की आशंका है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। रूके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। शाम का समय दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा गुजरेगा।

कर्क: नौकरी के क्षेत्र में प्रगति होगी। आय बढ़ने की उम्मीद है। संतान से जुड़े किसी बड़े काम को पूरा करने में कामयाब रहेंग और इससे संतुष्टि का अहसास होगा। यात्रा या देशाटन के कार्यक्रम बन सकते हैं।

सिंह: आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनने की उम्मीद है। व्यापार में नए प्रोजेक्ट सफलता दिलाएंगे। अपनी वाणी की सौम्यता से बिगड़े हुए काम बनाने में कामयाब रहेंगे। छात्रों को शिक्षा और प्रतियोगिता परीक्षाओं के क्षेत्र में विशेष फल मिलने की उम्मीद है। शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे।

कन्या: वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों और सीनियर अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। काम पर ध्यान देने की जरूरत है। दोपहर बाद कानूनी विवाद या किसी अन्य मामलों में सुखद समाचार मिल सकते हैं।

तुला: बिजनेस में लेन-देन को लेकर सतर्क रहें। बड़ा नुकसान होने की आशंका है। घर-परिवार में माहौल सकारात्मक बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। काम के सिलसिले में यात्रा का योग अचानक बन सकता है।

वृश्चिक: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। अचानक तबीयत खराब होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि रहेगी। रूके हुए धन भी वापस आएंगे। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को सफलता मिलने की उम्मीद है।

धनु: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। खासकर कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा अनुभव मिलने वाला है। दिन व्यस्त रहने वाला है। कुछ नया करने का मौका मिलेगा। मानसिक तौर पर पॉजिटिव रहेंगे।

मकर: काम के सिलसिले में दिन चुनौतीपूर्ण और भागदौड़ वाला रहने वाला है। परिश्रम के मुताबिक फल नहीं मिलने से कुछ निराशा हो सकती है। ससुराल पक्ष या पड़ोसियों से विवाद की आशंका बनी रहेगी।

कुंभ: धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा और काम को पूरा कर सकेंगे। नई गाड़ी या प्रॉपर्टी में पैसे खर्च होंगे।

मीन: दिन कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। माता-पिता से धन के संबंध में लाभ मिलेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स