लाइव न्यूज़ :

Gemini 2020 Horoscope: मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2020, पढ़ें वार्षिक राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 06:48 IST

Horoscope Gemini 2020: नया साल मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ चुनौती भरा हो सकता है। कुछ मोर्चों पर असफलता का मुंह भी देखना पड़ सकता है।

Open in App

Horoscope Gemini 2020: नया साल मिथुन राशि के जातकों के लिए भी नई उम्मीदें लेकर आने वाला है। हालांकि, इस साल कुछ मौकों पर इस राशि के जातक को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अगर कुछ बातें आपके हक में नहीं जा रही तो कोई नया तरीका आजमा सकते हैं। आप जिस काम को करना पसंद करते हैं उसे करें और किसी और के लिए अपना नुकसान नहीं होने दें।

आपकी लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। नई नौकरी को लेकर थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपको समझदारी से काम लेना होगा और जरूरत पड़ने पर ही अपनी बात रखें। स्वास्थ पर जरूर विशेष ध्यान दें।  

Horoscope 2020: मिथुन राशि के लिए कैसा नया साल

जनवरी 2020: जीवन में अहम फैसलों को लेकर काफी गौर से विचार करने की जरूरत है। छात्र शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दें। नौकरी बदलने की जल्दबाजी इस महीने नहीं करें और थोड़ा इंतजार बेहतर होगा।

फरवरी 2020: ये महीना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ का योग है। बिजनेस में भी लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। कहीं पैसे निवेश करने के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।

मार्च 2020: आप के लिए संयम बनाने की जरूरत होगी। ये थोड़ा मुश्किल होगा और समय भी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इसके बावजूद आपको धैर्य की जरूरत है। किसी और के मसले में खुद को नहीं उलझाएं।

अप्रैल 2020: व्यक्तिगत रिश्तों के लिए ये साल बहुत अच्छा है। परिवार और दोस्तों से रिश्तों पर प्रगाढ़ता आएगी। बिजनेस को लेकर कुछ चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

मई 2020: ये महीना भावनात्मक तौर पर आपके लिए कुछ मुश्किल भरा रह सकता है। अपने घर के बड़े-बुजूर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरीपेश लोगों के लिए ये साल कोई अच्छा समाचार लेकर आ सकता है।

जून 2020: नये प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए ये महीना अच्छा साबित हो सकता है। आप उर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी तलाशने वालों के लिए ये महीना खास हो सकता है।

जुलाई 2020: भविष्य के लिए नई योजना बनाने के लिए ये महीना खास साबित हो सकता है। रिलेशनशिप के लिहाज से भी महीना अच्छा रहने वाला है। किसी नये शख्स से मुलाकात हो सकती है।

अगस्त 2020: ये महीना आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आ सकता है। खासकर नौकरीपेशा जातकों को संभल कर चलने की जरूरत है। कार्यस्थल पर विवाद भी संभव है।

सितंबर 2020: व्यक्तिगत रिश्तों पर खास ध्यान देने की जरूरत महसूस होगी। दोस्तों से भी रिश्तों को फिर से संवारे।

अक्टूबर 2020: भविष्य के लिहाज से ये महीना बेहद अहम साबित हो सकता है। कुछ अहम फैसले ले सकते हैं जिसका असर आपके भविष्य पर पड़ेगा।

नवंबर 2020: ये महीना आपके लिए थोड़ी राहत लेकर आयेगा। आपके किसी मित्र या करीबी रिश्तेदार को आपके मदद की जरूरत पड़ सकती है। महीना दूसरे कामों में भागदौड़ वाला रहेगा।

दिसंबर 2020: ये महीना भी काफी व्यस्त रहने वाला है। कई सारे कार्य आपको थकाने वाले हैं। शादी का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में कछ अच्छी खबर आ सकती है।

टॅग्स :2020आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना