Holika Dahan 2024: इस बार होली 25 मार्च सोमवार को खेली जाएगी। जबकि इसके एक दिन पहले 24 मार्च की रात्रि को होलिका दहन किया जाएगा। हिन्दू धर्म में होली जलाने (होलिका दहन) का भी विशेष महत्व है। होलिका दहन के समय परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ नया अन्न यानि गेहूं,जौ एवं चना की हरी बालियों को लेकर पवित्र अग्नि में समर्पित करना चाहिए ऐसा करने से घर में शुभता का आगमन होता है। होलिका दहन की रात कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को अनेकों लाभ मिलता है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1. माना जाता है होलिका दहन के बाद जो राख बनती है वह बहुत ही उपयोगी मानी जाती है। इस राख को नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है। साथ ही राख की भस्म भगवान शिव को भी चढ़ाई जाती है। ऐसा करने से शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
2 होलिका की पवित्र भस्म को माथे पर लगाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। साथ ही शारीरिक कष्ट और शरीर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां भी दूर होती हैं।
3. अगर किसी व्यक्ति पर नकारात्मकता का प्रभाव है, तो उस व्यक्ति को एक ताबीज़ में होलिका की भस्म डालकर पहनाने से उसके ऊपर नेगेटिव एनर्जी का साया और टोने-टोटके का असर समाप्त हो सकता है।
4. अगर घर में वास्तुदोष है या फिर घर में अशांति का माहौल बना रहता है तो होलिका की राख की चार-पांच पोटली बना लें। इसके बाद इसे घर के अलग-अलग हिस्से में रख दें। ऐसा करने से घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी। सुख-शांति का वातावरण बनेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं।