लाइव न्यूज़ :

Holika Dahan 2021: होलिका दहन के दिन भूलकर भी नहीं करें ये 8 गलतियां, जानें सभी नियम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2021 22:31 IST

होलिका दहन इस बार 28 मार्च को है। इसके अगले दिन 29 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देहोलिका दहन इस बार 28 मार्च को है, भद्रा का साया नहीं रहेगापंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन की पूर्णिमा को किया जाता है होलिका दहनहोलिका दहन में भूलकर भी आम, वट, पीपल आदि की लकड़ी का प्रयोग नहीं करें

Holika Dahan 2021: हिंदू धर्म में होली के त्योहार से एक दिन पहले होलिका जलाने की परंपरा है। फाल्गुन की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है और फिर अगले दिन यानी चैत्री माह की पहली तिथि को होली मनाई जाती है। ऐसे में होलिका दहन का भी अहम महत्व है।

इस साल यानी साल 2021 में होलिका दहन 28 मार्च को है। वहीं, 29 तारीख को होली खेली जाएगी। होलिका जलाने को लेकर कुछ खास-विधान हैं, जिसका पालन किया जाना चाहिए। साथ ही कुछ खास बातों को भी ख्याल इस दिन रखा जाता है। आईए इस बारे में जानते हैं।

होलिका दहन पर किन बातों का रखें ध्यान

- इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि होलिका दहन के समय भद्रा काल नहीं होना चाहिए। भद्रा अगर मध्यरात्रि तक हो तो फिर भद्रा पूंछ के दौरान होलिका दहन किया जाता है। 

- किसी भी हाल में भद्रा मुख में होलिका दहन नहीं किया जा सकता है। हालांकि इस बार अच्छी बात ये है कि होलिका दहन जब 28 मार्च शाम को की जाएगी तो भद्रा काल नहीं रहेगा।

- होलिका दहन में भूलकर भी आम, वट, पीपल आदि की लकड़ी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस मौसम में इन तीनों की पेड़ों में नई कोपलें आने लगती है। इसलिए इन्हें जलाना अच्छा नहीं माना जाता है। गूलर या अरंड के पेड़ की लकड़ी जला सकते हैं। उपले का भी प्रयोग किया जा सकता है।

- होलिका दहन के दिन किसी को भी पैसे उधार देने की गलती नहीं करें। मान्यता है कि इस दिन रुपये-पैसों के इस तरह लेन-देन से पूरे साल घर में धन की कमी रहती है। सुख-समृद्धि कम आती है।

- होलिका दहन के दिन सफेद मिठाई, खीर, दूध, दही, बताशे आदि का सेवन नहीं किया जाता है। इससे बचने की कोशिश करें।

- ये भी मान्यता है कि होलिका दहन के दौरान शाम में महिलाओं को अपने बाल खोलकर नहीं रखने चाहिए। सिर ढककर रखना चाहिए। पुत्र की लंबी उम्र के लिए इस दिन महिलाएं उपवास भी कर सकती हैं। इससे भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है।

- होलिका दहन के दिन काले चने का सेवन शुभ है। इससे भगवान शनिदेव की कृपा मिलती है। गेंहू और गुड़ से बनी रोटी खाना भी शुभ है।   

- होलिका दहन के दिन माता का अपमान करने से जीवन में कष्ट और दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस दिन भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए।

होलिका दहन 2021: शुभ मुहूर्त

होलिका दहन के लिए इस बार शुभ मुहूर्त 2 घंटे 21 मिनट का होगा। 28 मार्च को शाम 6.51 बजे से रात 9.12 बजे तक का मुहूर्त शुभ है। इससे पहले भद्रा काल सुबह 10.13 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।

टॅग्स :होलीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग