लाइव न्यूज़ :

होलिका दहन पर राशि अनुसार करें इस शक्तिशाली मंत्र का जाप, अग्नि की ज्वाला में भस्म हो जाएंगी सारी परेशानियां

By गुलनीत कौर | Updated: March 20, 2019 14:30 IST

होली को जहां एक ओर रंगों के साथ जोड़ा जाता है वहीं दूसरी ओर ये त्यौहार तंत्र-मंत्र से भी जुड़ा है। होली के दौरान बनने वाले संयोगों एवं नक्षत्रों की उपस्थिति में कई तांत्रिक साधनाएं की जाती हैं। इस दौरान किए गए मंत्र जाप भी बेहद असरदार होते हैं।

Open in App

कल यानी 21 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी। आज रात होलिका दहन का पूजन किया जाएगा। हर्षोल्लास और उत्साह का ये पर्व हर साल वसंत ऋतु में मनाया जाता है। जाती हुई ठंड और हल्की गर्मी के मौसम में आने वाला यह त्योहार अमूमन सभी के मन को भाता है। होली 2019 का पर्व इस बार विशेष संयोगों एवं नक्षत्रों के बीच मनाया जाएगा।  

होलिका दहन 2019 तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2019 time, puja time)

20 मार्च की सुबह 10 बजकर 45 मिनट से अशुभ काल भद्रा प्रारंभ हो जाएगा जो कि रात 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन के दौरान भद्रा काल का अत्यंत ध्यान दिया जाता है। भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जाता है। इसलिए रात 9 बजे के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा।

होलिका दहन पूजा विधि (Holika Dahan Puja Vidhi)

- सबसे पहले कुछ लकड़ियां एकत्रित क्कारें। इसके लिए पेड़ से लकड़ियां ना काटें। होलिका दहन पूजा में नीचे गिरी हुई लकड़ियों का इस्तेमाल करने का ही प्रावधान है- अब लकड़ियों को सीधा खड़ा कर लें। इसके आसपास गोबर के ढेर सारे उपले, घास-फूस आदि जमा कर दें- अब सबसे पहले भगवान गणेश और माता गौरी का ध्यान करते हुए पूजा आरंभ करें- लकड़ियों पर रोली और कच्चा सूट लपेटें। ऐसा करते हुए एक एक करेक 'ॐ होलिकायै नमः', 'ॐ प्रह्लादय नमः', 'ॐ नृसिंहाय नमः' का निरंतर जाप करें- अब अपने मन की इच्छा का ध्यान करें और साथ ही पूजा में हुई किसी भी गलती के लिए क्षमा मांगें। होलिका की तीन बार परिक्रमा भी करें- इसके बाद तांबे के लोटे में स्वच्छ जल लेकर 'ॐ ब्रह्मार्पणमस्तु' कहते हुए होलिका को जल अर्पित करें। ध्यान रहे यह जल अग्नि के बीच नहीं बल्कि आसपास परिक्रमा करते हुए डालना है

होलिका दहन पूजन की भस्म का महत्व

होलिका पूरी जलने के बाद जब भस्म बाख जाए तो उसे डिब्बी में भरकर अपने घर में रखें। मान्यता है कि यह पवित्र भस्म बेहद शक्तिशाली होती है। इसका उपयोग व्यक्ति को प्रेतबाधा, बुरी नजर, टोन-टोटके आदि से बचाता है। यह भस्म सभी दुनियावी बुरी शक्तियों से घर-परिवार की रक्षा करती है।

यह भी पढ़ें: होली के टोटके: होलिका दहन की पूजा से पहले जमीन में दबा दें ये एक चीज, खुल जाएगा भाग्य

होलिका दहन की रात राशि अनुसार करें इस मंत्र का जाप (Holi mantra according to zodiac sign):

मेष राशि'ॐ नमः भगवते वासुदेवाय'

वृषभ राशिॐ भूर् भुवः स्वः।तत् सवितुर्वरेण्यं।भर्गो देवस्य धीमहि।धियो यो नः प्रचोदयात् ॥ 

मिथुन राशि'ॐ श्री क्षीं क्लीं'

कर्क राशि'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय नमः'

सिंह राशिहनुमान चालीसा एवं गायत्री मंत्र

कन्या राशि'ॐ नमः नारायणाय'

तुला राशि'ॐ क्लीं कृष्णाय नमः'

वृश्चिक राशिहनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ

धनु राशिॐ भूर् भुवः स्वः।तत् सवितुर्वरेण्यं।भर्गो देवस्य धीमहि।धियो यो नः प्रचोदयात् ॥ 

मकर राशि'ॐ नमः भगवते वासुदेवाय'

कुंभ राशि'ॐ ऐ ह्रीं श्री लक्ष्मीदेव्यै नमः'

मीन राशिहनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ

टॅग्स :होलीमंत्रपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग