होली के टोटके: होलिका दहन की पूजा से पहले जमीन में दबा दें ये एक चीज, खुल जाएगा भाग्य, दूर होगा धन संकट

By गुलनीत कौर | Published: March 20, 2019 07:12 AM2019-03-20T07:12:30+5:302019-03-20T07:12:30+5:30

20 मार्च की सुबह 10 बजकर 45 मिनट से अशुभ काल भद्रा प्रारंभ हो जाएगा जो कि रात 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। रात 9 बजे के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा।

Holi ke totke: Holika Dahan date, time, puja, shubh muhurat, holika dahan totke | होली के टोटके: होलिका दहन की पूजा से पहले जमीन में दबा दें ये एक चीज, खुल जाएगा भाग्य, दूर होगा धन संकट

होली के टोटके: होलिका दहन की पूजा से पहले जमीन में दबा दें ये एक चीज, खुल जाएगा भाग्य, दूर होगा धन संकट

होली 2019 का शुभ त्योहार 20 और 21 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। 20 मार्च की रात होलिका दहन पूजा के बाद अगले दिन रंग, गुलाल, अबीर के साथ रंगों का पर्व मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार 14 मार्च से होलाष्टक शुरू हो चुके हैं। यह कुल एक सप्ताह का अशुभ काल है जो कि 20 मार्च को होलिका दहन पूजन के साथ ही समाप्त होगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। 

होलिका दहन पूजा शुभ मुहूर्त

20 मार्च की सुबह 10 बजकर 45 मिनट से अशुभ काल भद्रा प्रारंभ हो जाएगा जो कि रात 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। तो इस हिसाब से रात 9 बजे के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के दौरान भद्रा काल का अत्यंत ध्यान दिया जाता है। भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जाता है।

होली के टोटके

होली को जहां एक ओर रंगों के साथ जोड़ा जाता है वहीं दूसरी ओर ये त्यौहार तंत्र-मंत्र से भी जुड़ा है। होली के दौरान बनने वाले संयोगों एवं नक्षत्रों की उपस्थिति में कई तांत्रिक साधनाएं की जाती हैं। इसके अलावा घर-परिवार एवं जीवन में खुशियाँ प्राप्त करने के लिए शास्त्रीय टोटके भी किए जाते हैं। सके अलावा धन की कमी हो या लंबे समय से कोइ रोग सता रहा है तो उसके लिए भी होली के कुछ असरदार टोटके हैं।

यह भी पढ़ें: होली पर करें हनुमान जी का ये अचूक टोटका, बजरंगबली हर बुरी नजर से करेंगे आपकी रक्षा

होली पर करें बेहतर स्वास्थ्य पाने का टोटका

यदि लंबे समय कोई रोग सता रहा है, इलाज के बावजूद भी ठीक नहीं हो रहा तो होली पर एक चमत्कारी टोटका करें। होली की रात एक सफेद कपड़े में 11 गोमती चक्र, नागकेसर के 21 जोड़े, 11 धन लक्ष्मी कौड़ियां बांधकर बीमार व्यक्ति के सिर से सात बार वार दें। वारने के बाद इस सफेद पोटली को किसी शिव मंदिर में अर्पित कर दें। यह उपाय गंभीर से गंभीर बीमारी को भी छूमंतर कर सकता है।

होली पर करें धनवान बनने का टोटका

धन पाने का यह उपाय आपको होलिका दहन की पूजा से पहले करना है। जिस स्थान पर होलिका दहन होना हो वहां अपनी मध्यमा उंगली के लिए बनने वाले छल्ली की मात्रा के अनुसार चांदी, पीतल और लोहा दबा दें। ऊपर से मिट्टी से ढंक दें और फिर सिन्दूर से स्वास्तिक का निशान बना दें। ऐसा करते हुए 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का निरंतर जाप करें। यह उपाय धन योग बनाता है। आर्थिक संकट से मुक्त कराता है। 

English summary :
Holi ke totke Holika Dahan timing pujan vidhi, shubh muhurat, holika dahan totke: On the morning of March 20 morning, 10 o'clock in 45 minutes, bhadra timing will start, which will remain for 8 to 59 minutes. Accordingly, Holika dahan will be done only after 9 pm.


Web Title: Holi ke totke: Holika Dahan date, time, puja, shubh muhurat, holika dahan totke

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे