लाइव न्यूज़ :

Holi Festival 2020: राशि के अनुसार किसके लिए कौन सा रंग है शुभ, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2020 08:19 IST

Holi Festival 2020: रंगों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। राशि के अनुसार भी रंग अपना प्रभाव छोड़ते हैं। इसलिए ये जानना जरूरी है कि कौने से रंग आपके लिए शुभ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेष राशि के जातकों के लिए लाल है सबसे शुभ, काले रंग से दूर रहेंकर्क राशि के जातकों के लिए भी लाल, हरा, पीला शुभ, कुंभ राशि वाले लाल रंग के इस्तेमाल से बचें

Holi Festival 2020: होली का त्योहार इस बार 10 मार्च को मनाया जाएगा। इससे पहले 9 मार्च को होलिका दहन है होली के दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। इसमें कई तरह के रंग शामिल होते हैं। वैसे ज्योतिष के अनुसार होली पर अगर राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल हो तो इसका जीवन में भी प्रभाव दिखता है। हर रंग का अपना महत्व है और उसका सही इस्तेमाल समृद्दि और खुशियां लेकर आता है। आईए, जानते हैं राशि के अनुसार किस जातक को कौन सा रंग होली खेलने के लिए इस्तेमाल में लाना चाहिए।

मेष: इस राशि के जातक को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। आप उर्जावान स्वभाव के होते हैं। हर, पीला रंग भी आपके लिए भाग्योदय लेकर आता है। काले रंग से जरूर बचें।

वृष: आपके लिए भी लाल रंग शुभ है। वैसे इस राशि के जातकों को कई रंग पसंद हैं। गुलाबी, हरा भी आपके लिए शुभ है। काले रंग से आप भी बचें।

मिथुन: आप पीले या आसमानी रंग से होली खेले तो ये ज्यादा शुभ है। नीला भी अच्छा है। लाल और काले रंग का इस्तेमाल नहीं करें तो बेहतर होगा।

कर्क: आपके लिए लाल, हरा, पीला शुभ है। केसरिया रंग भी आपके लिए लकी है। नीले रंग का प्रयोग नहीं करें।

सिंह: आपके लिए बैंगनी, लाल, नारंगी अच्छा है। लाल सर्वोत्तम है। काले रंग का इस्तेमाल अपनी होली में नहीं करें।

कन्या: आपके लिए सबसे शुभ रंग हरा है। गुलाबी रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लाल और काले रंग से परहेज करें।

तुला: आप धैर्यवान प्रवृति के हैं। आपको हरे और नीले रंग के इस्तेमाल से बचना चाहिए। बैंगनी और नीला रंग आपके लिए शुभ है।

वृश्चिक: आपको लाल रंग का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। नीले रंग के इस्तेमाल से बचें। सफेद रंग भी आपके लिए बहुत शुभ नहीं है।

धनु: पीले रंग का इस्तेमाल आपके लिए शुभ रहने वाला है। लाल या काले रंग से बचने की कोशिश करें। बैगनी रंग भी शुभ है।

मकर: इस राशि के जातक को नीले, सफेद, काले रंग से होली खेलना चाहिए।

कुंभ: आपके लिए नीले, सफेद और काले रंग शुभ हैं। लाल और नारंगी रंगों से बचने की कोशिश करें।

मीन: आपके लिए आसमानी रंग अच्छा है। गाढ़े रंगों के इस्तेमाल से बचें। पीले रंग से होली खेलना भी शुभ है।

नोट:हम ये दावा नहीं कर रहे हैं कि इस लेख की बातों को अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इस बारे में अपने स्तर पर भी जानकारों की मदद ले सकते हैं।

टॅग्स :होलीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग