लाइव न्यूज़ :

Holi 2022: इस बार अपनी राशि के अनुसार खेलें रंगों की होली, सुख, समृद्धि और सौभाग्य की होगी प्राप्ति

By रुस्तम राणा | Updated: March 17, 2022 17:00 IST

होली रंगों का त्योहार है। इस बार 18 मार्च को यह त्योहार मनाया जाएगा। रंगों के इस त्योहार में हम भिन्न-भिन्न रंगों का उपयोग करते हैं। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द्र का संदेश देते हैं।

Open in App

Happy Holi 2022:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपनी राशि के अनुसार, अनुकूल रंगों से होली खेलेंगे तो आपको इसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके जीवन में सुख-समद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपको स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। 

मेष राशि: आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह हैं और मंगल ग्रह का रंग लाल है। इसलिए आप लाल रंग से होली खेलें। आपको इससे अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। 

वृषभ राशि: आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि का स्वामी शुक्र है और इस ग्रह का संबंध सफेद और गुलाबी रंग से है। आप गुलाबी रंग से होली खेलें। आपको इससे अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि: आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है और यह हरे रंग का प्रतिनिधित्व करता है। आपको हरे रंग से होली खेली चाहिए। ऐसा करने से आपके विघ्न दूर होंगे। 

कर्क राशि: आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा है और चंद्रमा का संबंध सफेद और सिल्वर रंग से है। इसलिए कर्क राशि के जातकों को सिल्वर रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे आपको मानसिक सुख प्राप्त होगा।

सिंह राशि: आपकी राशि का स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य ग्रह का संबंध केसरिया रंग से है। इस राशि के जातकों को केसरिया रंग से होली खेली चाहिए। ऐसा करने से आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या राशि: आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है और यह हरे रंग का प्रतिनिधित्व करता है। आपको हरे रंग से होली खेली चाहिए। ऐसा करने से आपके विघ्न दूर होंगे। 

तुला राशि: आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि का स्वामी शुक्र है और इस ग्रह का संबंध सफेद और गुलाबी रंग से है। आप गुलाबी रंग से होली खेलें। इससे आपके जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होगा।

वृश्चिक राशि: आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह हैं और मंगल ग्रह का रंग लाल है। इसलिए आप लाल रंग से होली खेलें। यह आपके लिए शुभकारी होगा। आपको इसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

धनु राशि: आपकी राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। इस राशि के जातकों को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। यह रंग आपके अनुकूल है। इससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और धन की प्राप्ति होगी।

मकर राशि: इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि के जातकों को नीले रंग से होली खेलनी चाहिए। ये रंग शनि ग्रह से संबंधित है।

कुंभ राशि: आपकी राशि का स्वामी शनि ग्रह है। इस ग्रह का संबंध नीले और काले रंग है। इस राशि के जातक नीले रंग से होली खेलें। इससे आपको शनि ग्रह से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि: आपकी राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। आपको पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। यह रंग आपके खुशियों में वृद्धि करेगा।

टॅग्स :होलीज्योतिष शास्त्रहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग