लाइव न्यूज़ :

होली पर 499 साल बाद बना है बेहद दुर्लभ योग, इससे पहले 1521 में हुआ था ऐसा, जानिए इस बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2021 14:20 IST

होली का त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस बार हालांकि बेहद दुर्लभ योगों के कारण ये दिन खास बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहोली का त्योहार इस बार 29 मार्च को मनाया जाएगा, 28 तारीख को होलिका दहनसाल 1521 के बाद पहली बार होली पर बनने जा रहा है इस साल एक बेहद दुर्लभ योगहोलाष्टक की शुरुआत इस बार 22 मार्च से है, होलिक दहन तक बंद रहेंगे मांगलिक कार्य

भारत के सबसे बड़े त्योहार में से एक होली का उत्सव इस बार 29 मार्च को मनाया जाएगा। रंगाों का ये त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। इसके साथ ही हिंदी कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत भी होती है। इस दिन अबीर और गुलाल खेलने की परंपरा है। 

वैसे इस बार की होली बेहद खास होने जा रही है। दरअसल इस बार 29 मार्च को होली के दिन एक बेहद खास और दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। होली के दिन ऐसा संयोग 499 साल पहले बना था। यही कारण है कि इस बार की होली खास हो रही है।

ज्योतिष और पंचांग के जानकारों के अनुसार 29 मार्च को कन्या राशि में चंद्र होंगे। गुरु- शनि दोनों अपनी ग्रह राशियों में रहेंगे। साथ ही होली इस बार सर्वार्थसिद्धि योग में मनाया जाएगा। इस दौरान अमृत सिद्धि योग भी होगा। खास ये भी है कि इस बार होली पर ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। ऐसा योग इससे पहले 1521 को बना था।  

अमृत सिद्ध योग 28 मार्च के शाम 5.36 बजे से 29 मार्च के सुबह 6.15 बजे तक रहेगा। ऐसे ही स्वार्थसिद्धि योग भी 28 मार्च के सुबह 6.16 बजे से 29 मार्च के सुबह 6.15 बजे तक का होगा।

होलाष्टक 22 मार्च से शुरू हो जाएगा

होली से करीब 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। इसमें होलिक दहन तक शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। 

पंचांग के अनुसार होलाष्टक की शुरुआत फाल्गुन के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होती है। ऐसे में इस बार होलाष्टक 22 मार्च (सोमवार) से शुरू हो रहा है। इसका समापन 28 मार्च (रविवार) यानी फाल्गुन की पूर्णिमा को होगा।

बता दें कि होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होली का पौराणिक कथाओं में जुड़ाव भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद और उनकी भक्ति से नाराज असुर पिता हिरण्यकश्यप से है।

टॅग्स :होलीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग