लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra 2020: कोरोना के चलते अमरनाथ यात्रा अब भी अधर में, सरकार के जवाब से हाईकोर्ट नाखुश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 16, 2020 14:46 IST

कोरोना के कारण इस बार की अमरनाथ यात्रा फिलहाल अधर में लटक गई है। पूरी तैयारियों के बावजूद प्रशासन इसको संपन्न करवाने का अंतिम निर्णय नहीं ले पा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के कारण इस बार की अमरनाथ यात्रा फिलहाल अधर में लटक गई है।पूरी तैयारियों के बावजूद प्रशासन इसको संपन्न करवाने का अंतिम निर्णय नहीं ले पा रहा है।

जम्मू। कोरोना के कारण इस बार की अमरनाथ यात्रा फिलहाल अधर में लटक गई है। पूरी तैयारियों के बावजूद प्रशासन इसको संपन्न करवाने का अंतिम निर्णय नहीं ले पा रहा है जबकि श्रावण पूर्णिमा 3 अगस्त को है जब यात्रा का समापन हो जाता है।

पहले मामला हाईकोर्ट में था। अब हाईकोर्ट ने गेंद श्राइन बोर्ड के पाले में डाल दी है। इन शर्तों के साथ की सिर्फ शिरकत करने वले श्रद्धालुओं का ही नहीं बल्कि उनके लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालने वाले हजारों सुरक्षाकर्मियों व अन्य लोगों की सेहत का भी ख्याल रखा जाए।

जनहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट प्रशासन के जवाब से नाखुश दिखा था। कारण स्पष्ट था। ऐसे में जबकि पूरी कश्मीर वादी एक बार फिर कोरोना के तेजी से बढ़ते कदमों के कारण पूर्ण लाकडाउन की ओर बढ़ रही थी तो प्रशासन इसके प्रति कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे पा रहा था कि आखिर अमरनाथ यात्रा करवाने की जिद्द क्यों है। तर्क देने वाले हिमाचल की मणिमहेश यात्रा व प्रदेश में होने वाली अन्य धार्मिक यात्राओं का उदाहरण देते थे जिन्हें इस बार स्थगित कर दिया गया था।

श्राइन बोर्ड के सूत्रों के बकौल, कई अधिकारी यात्रा टालने के पक्ष में हैं। उनका मानना था कि यात्रा को संपन्न करवाने का फैसला श्रद्धालुओं की जान जोखिम में डालने जैसा है। ‘आ बैल मुझे मार की परिस्थिति पैदा की जा रही है, एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा था।

इतना जरूर था कि कश्मीर में भी अब अमरनाथ यात्रा के प्रति विरोध के स्वर बुंलद होने लगे थे। विरोध करने वाले कहते थे कि अगर कश्मीर में मस्जिदों में नमाज अता करने की इजाजत नहीं है तो अमरनाथ यात्रा को क्यों संपन्न करवाया जाना है। कुछेक के अनुसार, प्रशासन पर्यटन को खोल कर तथा अमरनाथ यात्रियों को बुलावा देकर बहुत बड़ी मुसीबत मोल लेने जा रहा है।

फिलहाल अधर में लटकी अमरनाथ यात्रा में शिरकत कौन करेगा, कितने लोग होंगें, कब से यात्रा शुरू होगी, कोरोना से बचाव की प्रक्रिया कैसे होगी के सवालों से सभी जूझ रहे थे।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

पूजा पाठAmarnath Yatra: अमरनाथ गुफा में छड़ी मुबारक की स्थापना के साथ ही बाबा बर्फानी की यात्रा संपन्न, करीब सवा चार लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

भारतAmarnath Yatra 2025: दस दिन पहले होगा समापन अमरनाथ यात्रा का? न मौसम साथ दे रहा, न ही अब श्रद्धालु नजर आ रहे

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग