लाइव न्यूज़ :

ये हैं हजरत अली के 10 प्रेरणादायक वचन, जरूर पढ़ें

By धीरज पाल | Updated: March 30, 2018 07:35 IST

हज़रत अली इस्लाम के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के चचेरे भाई और दामाद थे।

Open in App

हज़रत अली का जन्मदिन इस्लामी महीने रजब (इस्लामिक कैलंडर का सातवां महीना) की 13 तारीख को मनाया जाता है। इस बार यह तारीख 30 मार्च को पड़ रही है। यह दिन हर साल हज़रत अली और उनके कार्यों को याद करने के लिए उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ एकत्रित होकर नमाज़ अदा करते हैं और कुरान पढ़ते हैं। अली की पैदाइश अल्लाह के घर पवित्र काबे शरीफ मे हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि उनकी मां उनकी पैदाइश के पहले जब काबे शरीफ के पास गई, तो अल्लाह के हुक्म से काबे की दीवार ने मां को रास्ता दे दिया था।

हज़रत अली इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के चचेरे भाई और दामाद थे। उनका पूरा नाम अली इब्ने अबी तालिब था। उनका जन्म मुसलमानों के पवित्र स्थल काबे के अंदर हुआ। अली के साथ-साथ उनका पूरा परिवार नेक-दिली के लिए जाना जाता है। वो बहुत ही उदार भाव रखने वाले व्यक्ति थे। अपने कार्यों, साहस, विश्वास और दृढ संकल्प होने के कारण मुस्लिम संस्कृति में हजरत अली को बहुत ही सम्मान के साथ जाना जाता है। अपने पूरे जीवनकाल में वो इस्लामी लोगों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बने और इस्लाम धर्म के इतिहास में उनका नाम आज भी बहुत ही माना और याद किया जाता है।

ये हैं प्रेरणास्त्रोत वचन - 

1) ज़िल्लत उठाने से बेहतर है तकलीफ उठाओ।

2) जो लोग सिर्फ तुम्हे काम के समय याद करते हैं, उन लोगों के काम ज़रूर आओ क्योंकि वो अंधेरो में रौशनी ढूंढते हैं और वो रौशनी तुम हो।  

3) भाई सोना है दोस्त हीरा, सोने में दरार आने पर उसे पिघला कर पहले जैसा बनाया जा सकता है, हीरे में एक भी दरार आ जाए, तो वो कभी पहले जैसा नहीं बन सकता। 

4) हमेशा समझौता करना सीखो क्योंकि थोड़ा सा झुक जाना किसी रिश्ते का हमेशा के लिए टूट जाने से बेहतर है।  

5) नेक लोगों के साथ हमेशा भलाई ही मिलती है क्योंकि हवा जब फूलो से गुज़रती है, तो वो भी खुश्बुदार हो जाती है। 

6) किसी की बुराई तलाश करने वाले लोग उस मक्खी के जैसे हैं, जो सारा खूबसूरत जिस्म छोड़ सिर्फ ज़ख्म पर बैठती हैं।  

7) जाहिल के सामने अक़्ल की बात मत करो, पहले वो बहस करेगा फिर अपनी हार देखकर दुश्मन हो जाएगा।  

8) हमेशा जालिमो का दुश्मन और मज़लूमो का मददगार बन कर रहना।  

9) अगर किसी के बारे मे जानना चाहते हो तो पता करो के वह शख्स किसके साथ उठता-बैठता है।  

10) अगर दोस्त बनाना तुम्हारी कमज़ोरी है, तो तुम दुनिया के सबसे ताक़तवर इंसान हो। 

टॅग्स :त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठRam Navami 2026: दक्षिण भारत में कैसे मनाया जाता है राम नवमी का पर्व? जानें परंपरा और इसका आध्यात्मिक महत्व

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

कारोबारShare Market Holiday: गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के दिन क्या बंद रहेंगे शेयर बाजार? यहां पढ़ें छुट्टियों की पूरी और सटीक लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग