देशभर में आज रामनवमी का त्योहार भी मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जन्म हुआ था। उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना गया है।
रावण के अत्याचारों को समाप्त करने के लिए जन्में राम को मर्यादा का भी प्रतीक कहा जाता है। यही कारण है कि रामनवमी के त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। रामनवमी के दिन ही चैत्र नवरात्र की भी समाप्ति भी होती है। इसलिए भी ये दिन बेहद खास है।
इस मौके पर लोग मंदिरों में जाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। हालांकि कोरोना संकट के कारण देश के कई हिस्सों में कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं। ऐसे में घर बैठकर भी आप पूजा-पाठ कर सकते हैं और एक-दूसरे को इन मैसेज, व्हाट्सएप्प और फेसबुक स्टेटस आदि के जरिए बधाई संदेश भेज सकते हैं।
1. राम नाम का फल है मीठा, चख कर कोई देख लेखुल जाते हैं भाग्य, कोई पुकार के देख ले!Happy Ram Navami 2021
2. राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है ऐसे रघुनंदन के चरणों को मेरा प्रणाम है राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
3. श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भवभय दारुणम।नवकंज लोचन, कंज मुख,कर कंज, पद कंजारुणम।
4. राम जी की ज्योति से नूर मिलता हैसभी के दिलों को सुकून मिलता हैजो भी जाता है राम के द्वारउसे कुछ न कुछ जरूर मिलता हैHappy Ram Navami 2021
5. सारा जहां है जिनकी शरण में हैनमन है उस चरण कोहम हैं उन चरणों की धूलआओ मिलकर श्रीराम को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।
6. राम तो घर-घर में हैं, राम हर आंगन में हैंमन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं
7. राम जी की निकली सवारी,राम जी की लीला है न्यारी-न्यारी,एक तरफ लक्ष्मण एक तरफ सीताबीच में जगत के पालनहारी।रामनवमी की बधाई।
8. होइहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा।।अस कहि लगे जपन हरिनामा। गईं सती जहँ प्रभु सुखधामा।।
9. मन राम का मंदिर है,यहां उसे विराजे रखना,पाप का कोई भाग ना होगा,बस राम को थामे रखनाHappy Ram Navami
10. मेरे रोम-रोम में बसने वाले राममैं तुमसे क्या मांगूओ जगत के स्वामीओ अन्तर्यामी मैं तुमसे क्या मांगू