लाइव न्यूज़ :

Happy Janmashtami 2021: जन्माष्टमी पर इन खास फेसबुक सहित Whatsapp मैसेज और स्टेटस के जरिए दें बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2021 14:31 IST

Janmashtami 2021: जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 30 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की परंपरा रही है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।

Open in App

Janmashtami 2021:जन्माष्टमी का त्योहार हर साल भाद्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाए जाने जन्माष्टमी की पूजा आधी रात को करने की परंपरा है। यह त्योहार बहुत धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाता है। 

मान्यता है कि भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण का जन्म  द्वापरयुग में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आधी रात को ही हुआ था। श्रीकृष्ण ने केवल कंस का ही वध नहीं किया बल्कि महाभारत युद्ध में भी उनकी भूमिका अहम रही। 

श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर जहां उत्तर भारत में जहां ज्यादातर जगहों पर मध्य रात्रि को कृष्ण की पूजा का विधान है। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में जन्माष्टमी के अगले दिन दही-हांडी की विशेष परंपरा है। 

जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर सजाये जाते हैं और रात में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होता है। घरों में भी लोग मध्य रात्रि तक जागकर भगवान के जन्म का इंतजार करते हैं। 

श्रीकृष्ण के जन्म के बाद उन्हें सजाने-संवारने और झूला झूलाने की परंपरा है। इस मौके पर आप भी खास Whatsapp Status, Image और फेसबुक सहित SMS के जरिए बधाई संदेश अपने दोस्तों और परिवार वालों को भेज सकते हैं।

Happy Krishna Janmashtami 2021: जन्माष्टमी के बंधाई संदेश 

1. कृष्णा का नाम लो सहारा मिलेगा, यह जीवन ना तुमको दोबारा मिलेगाकृष्णा जिनका नाम, गोकुल जिनका धाम, ऐसे श्री कृष्णा भगवन को, हम सबका  प्रणाम

2. एक तरफ सांवले कृष्ण, दूसरी तरफ राधिका गोरी,   जैसे एक-दूसरे से मिल गए हों चाँद-चकोरी…।।।।

3. हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की  नंद के घर आनंद भयो...Happy Janmashtami

4. देखो फिर जन्माष्टमी आई हैमाखन की हांडी ने फिर मिठास बढ़ाई हैकान्हा की लील है सबसे प्यारीवो दे तुम्हे दुनिया भर की खुशियां सारीहैप्पी जन्माष्टमी

5. दही की हांडी, बारिश की फुहार    माखन चुराने आये नन्दलाल      हैप्पी जन्माष्टमी 

6. माखन का कटोरा, मिश्री की थालमिट्टी की खुशबू, बारिश की फुहारराधा की उम्मीद, कन्हैया का प्याबधाई हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार।

7. केसर तिलक मोतीयन की माला, वृंदावन को वासी   काहू के मन की कोवु ने जाने, लोगन के मन हासी   सूरदास प्रभु तुम्हारे दरस बिन, लेहो करवट कासी   जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

8. कृष्णा का नाम लो सहारा मिलेगा, यह जीवन ना तुमको दोबारा मिलेगाकृष्णा जिनका नाम, गोकुल जिनका धाम, ऐसे श्री कृष्णा भगवन को, हम सबका  प्रणाम

9. गोकुल में जिनका वास    गोपियों संग जो करे रास   देवकी-यशोदा जिनकी मैया   ऐसे हैं हमारे कृष्ण कन्हैया   Happy Janamasthami

10. इस जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण आपके घर आये और माखन मिश्री के साथ आपके सारे दुख और कष्ट भी ले जाएं। शुभ जन्माष्टमी 2021

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्णहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग