लाइव न्यूज़ :

Happy Ganesh Chaturthi 2023: पटना में विराजे मुंबई लालबाग के राजा, 30 लाख का मुकुट पहनाया, राज्यपाल और सीएम पहुंचे

By एस पी सिन्हा | Updated: September 19, 2023 16:16 IST

Happy Ganesh Chaturthi 2023: महाराष्ट्र मंडल के तहत बने भव्य पंडाल को 11 तरह के फूलों से सजाया गया है। फूलों को कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुकुट में सोना और हीरे से काम किया गया है।मुकुट हर साल विनायक के लिए ऑर्डर पर बनवाया जाता है। महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Happy Ganesh Chaturthi 2023: बिहार की राजधानी पटना में भी महाराष्ट्र मंडल गणपति पूजा भव्य आयोजन किया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के मौके पर पटना में मुंबई के लालबाग वाले गणपति की तर्ज पर पंडाल को सजाया गया है। यहां गणेश जी को 30 लाख का मुकुट पहनाया गया है। मुकुट में सोना और हीरे से काम किया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस पंडाल में  आकर पूजा-अर्चना किया। बताया जाता है कि मंदिर में आरती के लिए महाराष्ट्र से 50 लोगों की टीम बुलाई गई है। महाराष्ट्र मंडल के तहत बने इस भव्य पंडाल को 11 तरह के फूलों से सजाया गया है। इन फूलों को कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाया गया है।

विनायक के सिर पर 30 लाख रुपए का मुकुट सजाया गया है। यह मुकुट हर साल विनायक के लिए ऑर्डर पर बनवाया जाता है। इस साल भी यह मुकुट मुंबई में ऑर्डर देकर बनवाया गया है। इस मुकुट की खासियत यह है कि मुकुट सोने का है। इस पर हीरे जड़े हुए हैं।

वहीं गणपति पूजा को खास बनाने के लिए इस बार महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस बार महाराष्ट्र मंडल की सभी महिलाएं पूरे गणेश चतुर्थी पूजा का आयोजन कर रही हैं। गणेश पूजा के लिए पिछले 1 महीने से यहां तैयारियां चल रही थी। आज से यहां गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देने ली है।

पटनावासियों को पटना में रहकर मुंबई के लालबाग वाले गणपति की पूजा का एहसास हो इसलिए यहां खासतौर पर मुंबई से पंडितों की एक टीम बुलाई गई है। गणपति पूजा समाप्त होने पर इस मुकुट का ऑक्शन किया जाता है। पिछले साल गणपति को 21 लाख का मुकुट पहनाया गया था। वहीं ऑक्शन में इसकी कीमत 26 लाख लगाई गई थी।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीगणेश चतुर्थी उत्सवपटनामुंबईबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल