लाइव न्यूज़ :

Hanuman Jayanti 2020: कब है हनुमान जयंती? इन मंत्रों से प्रसन्न हो जाएंगे संकट मोचन-जानिए पूजा विधि

By मेघना वर्मा | Updated: April 6, 2020 10:36 IST

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बजरंगबली का जन्म चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्र नक्षत्र व मेष लग्न के योग में हुआ था। 

Open in App
ठळक मुद्देहनुमान जी पवन पुत्र के नाम से भी जाने जाते हैं।मान्यता है कि सिर्फ हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं।

संकट हरने वाले अष्टसिद्धियों के दाता हनुमान जी अपने भक्तों के सभी के कष्ट दूर करते हैं। हर मंगलवार और शनिवार को भगवान हनुमान की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। वहीं ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बजरंगबली का जन्म चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्र नक्षत्र व मेष लग्न के योग में हुआ था। 

हर साल इस दिन को लोग हनुमान जयंती के उपलक्ष्म में मनाते हैं। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 8 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन ना सिर्फ भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा होती है बल्कि लोग अपने घरों में पाठ का भी आयोजन करवाते हैं। 

हनुमान जी पवन पुत्र के नाम से भी जाने जाते हैं। वैसे तो हनुमान चालीसा पढ़कर सभी भक्त अपने कष्ट को मारुति भगवान को सुनाते हैं। मान्यता है कि सिर्फ हनुमान चालिसा का पाठ करने से सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। मगर कुछ ऐसे मंत्र भी हैं जिन्हें जप कर आप हनुमान जी की कृपा पा सकते हैं।

आइए आपको बताते हैं हनुमान जी के इसी मंत्र के बारे में और पूजा विधि

ऐसे करें बजरंगबली की पूजा

1. हनुमान जयंती पर सुबह नहा-धोकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। जी2. अब एक पवित्र जगह पर बजरंग बली का चित्र या मूर्ती स्थापित करें।

3. दीए के लिए शुद्ध देसी घी का ही उपयोग करें।4. अब हनुमान जी का अभिषेक करके उनपर सिंदूर चढ़ाएं।5. ध्यान रहे सिंदूर कभी सूखा न चढ़ाएं। बल्कि तिल के तेल में मिला कर ही चढ़ाएं। 6. बजरंबली का प्रसाद शुद्ध घी से ही बनाना चाहिए। यदि शुद्ध घी न हो तो आप फल चढ़ाएं।7. हनुमानजी को केसर के साथ घिसा लाल चंदन लगाना चाहिए, लेकिन यदि केसर न हो तो आप कच्ची हल्दी के साथ चंदन मिला कर लगाएं।8. हनुमानजी को कमल, गेंदे, सूर्यमुखी के फूल अर्पित करना चाहिए। ये तीनों फूल भगवान को बेहद प्रिय थे।9. अब हनुमान चालीसा का पाठ कर धूप, दीप नवैद्य से उनका पूजन करना चाहिए।10. हनुमानजी की आराधना  हमेशा पवित्र मन से करनी चाहिए। मन में वासना, द्वेष या कपट होने पर पूजा फलीभूत नहीं हो सकती।

हनुमान जी के मंत्र

पहला मंत्र- ॐ तेजसे नम:दूसरा मंत्र- ॐ प्रसन्नात्मने नम:तीसरा मंत्र- ॐ शूराय नम:चौथा मंत्र- ॐ शान्ताय नम:पांचवां मंत्र- ॐ मारुतात्मजाय नमः 

टॅग्स :हनुमान जयंतीहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल