लाइव न्यूज़ :

Guru Vakri 2024: देवगुरु बृहस्पति हुए वक्री, 119 दिनों तक ये 3 राशिवालों करेंगे आर्थिक तंगी का सामना

By रुस्तम राणा | Updated: October 10, 2024 17:10 IST

देवगुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर, 2024 से वक्री हो गए हैं और इस स्थित में वह 4 फरवरी, 2025 तक रहने वाले हैं। वर्तमान में बृहस्पति मिथुन राशि में है। गुरु की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए कष्टकारी हो सकती है।

Open in App

Guru Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में देव गुरु बृहस्पति को एक शुभ ग्रह माना गया है, जो ज्ञान, वृद्धि, धन, विवाह, नैतिक कर्म आदि का कारक होता है। ज्योतिष में यह माना जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत हो तो उसे कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी। वह जातक ज्ञानी, यशस्वी, सुख-समृद्ध और सौभाग्यशाली होता है। किंतु इसके विपरीत गुरु की स्थिति कमजोर होती है तो फिर जातकों के जीवन में सुख-सौभाग्य ज्ञान और वैवाहिक जीवन में मुसीबतें आने लगती हैं। देवगुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर, 2024 से वक्री हो गए हैं और इस स्थित में वह 4 फरवरी, 2025 तक रहने वाले हैं। वर्तमान में बृहस्पति मिथुन राशि में है। गुरु की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए कष्टकारी हो सकती है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर गुरु की वक्री चाल का प्रभाव। 

मेष राशिवालों को करना पड़ सकता है आर्थिक तंगी का सामना

मेष राशि: गुरु की उल्टी चाल से अगले कुछ दिनों तक आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। आय में कमी आएगी। कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। इसके साथ ही वाणी में कठोरता आएगी। करियर में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। जो आपके विरोधी होंगे वे परेशान करेंगे। कुल मिलकर गुरु का वक्री आपके लिए अशुभ रहने वाला है।

कन्या राशिवालों की आमदनी में आएगी कमी

कन्या राशि: गुरु वक्री के प्रभाव से साल के अंत तक आपके खर्चों में वृद्धि आएगी। आय में गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है। जो लोग स्टॉक मार्केट से संबंध रखते हैं उनको कई सारे समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही स्टॉक मार्केट में घाटा भी लग सकता है। तनाव की स्थिति बनी रहेगी।

मकर राशिवालों के पैसे कमाने के प्रयास होंगे असफल

मकर राशि: गुरु वक्री के दौरान आपके पैसे कमाने के सारे प्रयास असफल हो सकते हैं। जहां आप कार्य करते हैं, वहां सीनियर्स के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। कारोबारियों के लिए यह समय बहुत ही चुनौतिपूर्ण रहने वाला है।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग