लाइव न्यूज़ :

गुरु नानक जयंती: जन्म के समय नानक ने किया था कुछ ऐसा कि दाई भी रह गई थी हैरान, पढ़ें पूरी कहानी

By गुलनीत कौर | Updated: November 23, 2018 07:44 IST

गुरु नानक का जन्म 29 नवंबर 1469 ई. में पिता महता कालू के यहां माता तृप्ता की कोख से हुआ था। उस समय रावी नदी के किनारे बसे राय भोए की तलवंडी गांव में कार्तिक पूर्णिमा की अंधेरी रात में गुरु जी ने अवतार धारण किया था। गुरु जी का जन्म एक खत्री परिवार में हुआ था।

Open in App

आज 23 नवंबर को सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) है। गुरु नानक का जन्म कार्तिक महीने की पूर्णिमा को हुआ था। हर साल देश और दुनिया में बसे सिख श्रद्धालुओं द्वारा यह दिन गुरु पर्व के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में कीर्तन और लंगर का आयोजन किया जाता है। इतिहासिक गुरुद्वारों से लेकर आसपास के सभी छोटे गुरुद्वारों में भी गुरु पर्व मनाया जाता है। 

गुरु नानक का जन्म

गुरु नानक का जन्म 29 नवंबर 1469 ई. में पिता महता कालू के यहां माता तृप्ता की कोख से हुआ था। उस समय रावी नदी के किनारे बसे राय भोए की तलवंडी गांव में कार्तिक पूर्णिमा की अंधेरी रात में गुरु जी ने अवतार धारण किया था। गुरु जी का जन्म एक खत्री परिवार में हुआ था।

guru nanak

भाई रविदास जी का कथन

गुरु नानक के जन्म से जुड़ा गुरुबाणी की एक कथन बेहद प्रचलित है जो भाई रविदास जी ने कुछ यूं लिखा है - सतिगुरु नानक प्रगतिया, मिट्टी धुंध जग चानन होआ'। यहां भाई रविदास गुरु नानक के प्रकट होने की खुशियाँ मना रहे हैं। वे इस बात से खुश हैं कि एक ऐसा महापुरुष इस दुनिया में आ चुका है जो धर्म, जाती, रंग रूप के भेदभाव में बंटे इस जगत के अँधेरे को साफ कर देगा और सभी में एकता को लाएगा। 

जन्म के समय दाई रह गई हैरान

कहते हैं कि जब गुरु नानक ने जन्म लिया तो जन्म के समय वहां माता तृप्ता जी की मदद करने आई दाई भी हैरान रहा गई थी। गुरु नानक का जन्म हुआ, जन्म के कुछ समय के बाद महता कालू घर में पंडित को लेकर आए। पंडित ने महता कालू से पूछा कि ज़रा बताओ बच्चे ने जन्म के समय कैसी आवाज निकाली थी?

इसपर महता कालू ने कहा कि यह तो मुझे मालूम नहीं लेकिन मैं उस दाई को बुला सकता हूं जो जन्म के समय वहां मौजूद थी। उसे इस बारे में सब पता होगा। दाई को बुलाया गया। दाई से प्रश्न किया गया लेकिन जो जवाब हासिल हुआ उसे सुन सभी चौकन्ने रह गए। 

दाई ने कहा कि आजतक मेरे हाथों अनेकों बच्चों ने जन्म लिया। मेरे इन हाथों ने अनेकों बच्चों का जन्म के बाद पहला स्पर्श किया और उनकी पहली आवाज भी मेरे कानों ने सूनी है। लेकिन महता अकालू के पुत्र को जन्म दिलाते समय मेरे ये हाथ धन्य हो गए। 

दाई ने कहा कि जन्म लेते ही मेरे हाथ में एक ऐसा बच्चा आया जिसके चेहरे पर सूरज जितना चमकदार तेज था। बच्ची की खुशबू से पूरा घर सुगन्धित हो उठा। अक्सर बच्चे जन्म लेते ही रोते हैं लेकिन यह एक ऐसा बच्चा था जिसके मुख पर मुस्कराहट थी। एक ऐसी मुस्कराहट जो दिल को सुकून देती है।

यह सुन पंडित ने महता कालू से कहा कि भाई महता कालू, तुम्हारे घर किसी साधारण मनुष्य ने नहीं, बल्कि किसी अवतार ने जन्म लिया है। यह कोई महापुरुष है जो तुम्हारे परिवार का नाम रोशन करने आया है। पंडित की बात सुन महता कालू और माता तृप्ता जी की खुशी का ठिकाना ना रहा और उन्होंने हाथ जोड़कर ईश्वर का शुकराना अदा किया।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक जयंती 2018: इन शुभ संदेशों से दें अपनों को गुरु पर्व की बधाई

गुरु नानक का जीवन

गुरु नानक बचपन से ही बेहद समझदार थे। उन्होंने हिंदी, संस्कृत और फारसी भाषा का ज्ञान लिया। चार उदासियों में यात्रा की। गुरु नानक का विवाह माता सुलखनी से हुआ। उनसे उन्हें दो पुत्रों की प्राप्ति हुई - श्री चंद और लक्ष्मी दास।

गुरु नानक ने स्वयं गुरुमुखी की रचना की। उन्होंने अपने जीवनकाल में गुरमुखी में जो भी उपदेश लिखे उनकी एक पोथी तैयार की और अकाल चलाना करने से पहले उसे अगले गुरु, गुरु अंगद देव को सौंप दिया। इस पोथी साहिब में धीरे धीरे एनी गुरुओं और ज्ञानियों के उपदेशों को भी जोड़ा गया और अंत में गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा इसे ग्रन्थ में परिवर्तित कर ग्याहरवें गुरु, गुरु ग्रन्थ साहिब की उपाधि दी गई। 

टॅग्स :गुरु नानकसिखइवेंट्सEvents
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्वUS: कैलिफोर्निया में बुजुर्ग सिख की अपहरण कर हत्या, पुलिस ने कहा- 'गलती से शख्स हुआ टारगेट'

भारत1984 Anti-Sikh Riots: सज्जन कुमार को दिल्ली की कोर्ट ने किया बरी, विकासपुरी, जनकपुरी हिंसा मामले में लगे थे आरोप

भारतभयमुक्त मानवता के महाशिल्पकार थे गुरु गोविंद सिंह

भारतचार वीर साहिबजादों ने दी थी अविस्मरणीय शहादत 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल