लाइव न्यूज़ :

Ganga Dussehra 2022: इस बार गंगा दशहरा पर जरूर करें ये 10 उपाय, सुख-समृद्धि की कामना होगी पूरी

By रुस्तम राणा | Updated: June 3, 2022 15:28 IST

धार्मिक मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के समस्त प्रकार के कष्ट और संकट मिट जाते हैं। उसके सारे पाप धुल जाते हैं।

Open in App

Ganga Dussehra 2022 Upay: गंगा दशहरा पर्व इस साल 9 जून को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में जीवनदायिनी गंगा नदी को मां के रूप में पूजा जाता है। यह पर्व मां गंगा को समर्पित है। शास्त्रों में वर्णित है कि इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था।

धार्मिक मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के समस्त प्रकार के कष्ट और संकट मिट जाते हैं। उसके सारे पाप धुल जाते हैं। साथ ही व्यक्ति का तन और मन पूर्ण रूप से शुद्ध हो जाता है। इस दिन पुण्य प्राप्ति के लिए दान-धर्म के कार्य किए जाते हैं। कहते हैं इस दिन व्यक्ति को ये 10 उपाय करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। गंगा दशहरा से जुड़े ये उपाय व्यक्ति की समस्त प्रकार की कामनाएं पूर्ण करते हैं।      

गंगा दशहरा के दिन करें ये 10 उपाय- 

1. गंगा दशहरा के दिन सबसे पहले शुभ मुहूर्त में गंगा नदी में आस्था की डुबकी अवश्य लगाएं। इससे आपको रोग-दोष और दरिद्रता दूर हो जाएगी। 2. गंगा दशहरा के दिन स्नान के पश्चात मां गंगा की पूजा अवश्य करें। मान्यता ऐसी है कि इस दिन मां गंगा की पूजा करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 3. गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा पाठ के बाद अपने घर में भगवान सत्यनारायण की कथा का पाठ कराने आपको अति लाभ मिलेगा। इससे आपके कष्ट मिट जाएंगे।4. गंगा दशहरा पानी से भरा घड़ा दान करना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को संभव हो तो जल से भरा घड़ा दान करना चाहिए। 5. गंगा दशहरा के दिन छाता, जूता, चप्पल, टोपी आदि का दान करना भी पुण्यकारी होता है। ज्येष्ठ माह में तपती धूप से बचने के लिए ये चीजें जरूरतमंद को दान करना चाहिए।6. गंगा दशहरा के दिन मौसमी और पानीदार फल के साथ ही सत्तू और गुड़ का दान इस दिन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होगी और सुख-समृद्धि की कामना पूर्ण होगी। 7. शास्त्रों के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान के पश्चात् किसी गरीब व्यक्ति को सूती वस्त्र, गमछा और धोती आदि का दान करना भी शुभ माना गया है। यह उपाय आपकी आर्थिक तरक्की कराएगा।8. गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान के पश्चात किसी ब्राह्मण को दक्षिणा दें। इससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। 9. गंगा दशहरा के दिन अपने शहर में संभव हो तो  प्याऊ की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए। इस उपाय से आपको बेहद लाभ मिलेगा। ज्येष्ठ माह की गर्मी में किसी प्यासे को पानी पिलाना बहुत पुष्य का काम माना गया है।  10. गंगा दशहरा के दिन यदि संभव हो तो किसी बेघर के लिए छांव की व्यस्था कर दें। यह उपाय आपके लिए विशेष पुण्य देने वाला माना गया है। 

टॅग्स :गंगा दशहराहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग