Shukarwar Ke Upay: शुक्रवार के दिन कर लें बस ये 3 उपाय, जमकर बरसेगा धन

By मेघना वर्मा | Published: November 22, 2019 08:47 AM2019-11-22T08:47:17+5:302019-11-22T10:28:43+5:30

शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार को कुछ उपाय करके आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। ये सभी उपाय हिन्दू धर्म में धन की देवी लक्ष्मी की कृपा और उनकी उपासना से जुड़ा हुआ है।

Friday upay for money and wealth, dhan paane ke liye friday ko kare upay | Shukarwar Ke Upay: शुक्रवार के दिन कर लें बस ये 3 उपाय, जमकर बरसेगा धन

Shukarwar Ke Upay: शुक्रवार के दिन कर लें बस ये 3 उपाय, जमकर बरसेगा धन

Highlightsशुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके आप उनकी कृपा पा सकते हैं।

हिन्दू शास्त्र में शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन लोग पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की सेवा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार को कुछ उपाय करके आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

आज हम आपक ऐसे ही 3 उपाय करने जा रहे हैं जिन्हें करके आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। ये सभी उपाय हिन्दू धर्म में धन की देवी लक्ष्मी की कृपा और उनकी उपासना से जुड़ा हुआ है। आप भी कर सकते हैं ये 3 उपाय।

1. करें इस मंत्र का उपाय

शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी के मंत्र ॐ श्रीं श्रीये नम: का जाप करना चाहिए। मगर सिर्फ मंत्र का जाप करना काफी नहीं। मंत्र शुरू करने से पहले आप सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर लें। इसके बाद मंदिर में पूजा स्थान में घी का दीपक जलाएं और फिर इस मंत्र का 108 बार जाप करें।

2. कन्याओं को करवाएं भोजन

शुक्रवा के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप छोटी कन्याओं को भोजन भी करवा सकते हैं। लक्ष्मी जी के पूजन के बाद उन्हें चढ़ाए हुए मिश्री और खीर को कन्याओं को जरूर खिलाएं। इससे भी लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहेगी। 

3. करें दान

शुक्रवार के दिन नहाने के बाद लाल या सफेद रंग का कपड़ा पहनें। इसके बाद हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण करें। उसी समय चावल और शक्कर को किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करें। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। साथ ही आपको इस दान का फल भी मिलता है। 

English summary :
Today is friday, According to hindu religion friday is dedicated to goddess laxmi. Goddess Laxmi worship to get money and prosperity in life. Today we are going share 3 easy upay by which you can get the blessings of Goddess Lakshmi.


Web Title: Friday upay for money and wealth, dhan paane ke liye friday ko kare upay

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे