लाइव न्यूज़ :

चन्द्र ग्रहण 2018: कब से कब तक रहेगा इसका असर और किन बातों का रखें ख्‍याल

By गुलनीत कौर | Updated: January 31, 2018 09:51 IST

31 जनवरी को लगने वाला चन्द्र ग्रहण पुष्य एवं अश्लेषा नक्षत्र में कर्क राशि में लगेगा।

Open in App

31 जनवरी 2018 को साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगेगा। यह खग्रास चन्द्र ग्रहण होगा। ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 18 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा, जिसकी समाप्ति रात 8 बजकर 41 मिनट पर होगी। यह ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। शाम 5 बजकर 18 मिनट पर ग्रहण की अवधि प्रारंभ होगी और इसका उग्र समय रात 8 बजकर 53 मिनट का है। 

बता दें कि चन्द्र ग्रहण के साथ ही लोग इसदिन सुपर मून यानी नीला चांद भी देख पाएंगे। साथ ही यह दिन माघ पूर्णिमा का भी है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार तीन घटनाओं के कारण यह दिन विशेष संयोग वाला होगा। इसदिन इच्छा पूर्ती के लिए किए गए काम जल्द फलित हो सकते हैं। 

दो नक्षत्रों में ग्रहण

31 जनवरी को लगने वाला चन्द्र ग्रहण पुष्य एवं अश्लेषा नक्षत्र में कर्क राशि में लगेगा। जिन लोगों का जन्म इन नक्षत्रों एवं इसी राशि में हुआ है उनपर इस ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव होगा। लेकिन घबराए नहीं, ग्रहण का प्रभाव शुभ ही होगा। ये लोग यदि कुछ खास शास्त्रीय उपाय करें तो जीवन में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। 

अन्य नक्षत्रों एवं राशियों में जन्मे लोग भी इस दिन कुछ खास ज्योतिष उपायों से अपने जीवन की समस्याओं का अंत कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही कुछ विशेष नकारात्मक प्रभाव वाले कार्यों को करने से बचें। 

क्या करें क्या ना करें

चन्द्र ग्रहण एवं माघ पूर्णिमा के इस खास संयोग पर घर्भ्वती महिलाएं अपना खास ख्याल रखें। ग्रहण के दौरान घर से बाहर ना निकलें। ये महिलाएं अपने आस पास किसी नुकीली वस्तु को ना रखें। ग्रहण के सूतक काल में कुछ भी खाने-पीने से मन किया जाता है, लेकिन गर्भवती महिलाएं ऐसा ना करें। क्योंकि इसका बुरा प्रभाव होने वाली संतान पर होगा। 

फोटो: पिक्साबे

टॅग्स :लूनर एक्लिप्सज्योतिष शास्त्रपूजा पाठपूर्णिमाहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?