लाइव न्यूज़ :

February Rashifal 2021: राशिफल से जानिए फरवरी का ये महीना कैसा होगा आपके लिए, पढ़ें सभी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2021 09:12 IST

फरवरी का राशिफल (February Ka Rashifal): साल-2021 का दूसरा महीना शुरू हो चुका है। ये महीना किस राशि के जातक के लिए खुशियों की सौगात लाया है, किस राशि पर कैसा होगा असर, इस बारे में फरवरी-2021 के राशिफल से जानिए।

Open in App
ठळक मुद्देवृषभ के कई जातकों को इस महीने लंबी यात्राओं के लिए तैयार रहना चाहिए, स्वास्थ्य को लेकर सावधानी भी बरतेंकर्क जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है फरवरी का महीना, नौकरी तलाश रहे हैं तो मिल सकती है सफलतातुला जातकों को अधिक खर्च और आय में कमी से परेशानी हो सकती है, धैर्य रखने की जरूरत

मेष: फरवरी-2021 का महीना आपके लिए मिलाजुला कर शुभ रहने वाला है। संतान लाभ के योग हैं। कार्यों में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। शिक्षा की ओर ध्यान बढ़ेगा। महीने के आखिर में कुछ मुश्किलों का वैसे सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ: लंबी यात्राओं के लिए जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर बनाने या खरीदने संबंधी बड़ा निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। महीने के आखिरी हफ्ते में अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें।

मिथुन: भाग्य का आपको साथ मिलने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि कुछ अप्रत्याशित घटनाए हो सकती हैं। धैर्य रखने की जरूरत है। विवाह संबंध का योग भी बन रहा है। पारिवारिक कलह बढ़ने की आशंका रहेगी। इसलिए ठंडे दिमाग से कोई कदम बढाएं।

कर्क: फरवरी 2021 का महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धन लाभ के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कुछ सकारात्मक सूचना मिल सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है और विवाद से दूर रहें। महीने के आखिर में धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।

सिंह: आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। भाई-बहनों या जीवनसाखी से संबंध में तनातनी आ सकती है। इसलिए वाणी पर संयम रखें और अहंकार से बचें। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के आसार हैं। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है।

कन्या: प्रेम संबंधों या प्रेम प्रस्ताव के लिए ये महीना आपके लिए अच्छा है। विवाह के बारे में सोच रहे हैं तो इसे लेकर भी अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर वैसे सचेत रहने की जरूरत है। व्यापार में लाभ के योग हैं।

तुला: आय में कमी और अधिक खर्च से कुछ तनाव हो सकता है। हालांकि आपको धैर्य रखने की भी जरूरत है। भविष्य में परिश्रम से कार्यों में आगे सफलता मिलेगी। मित्रों की मदद मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

वृश्चिक: इस महीने खर्च की अधिकता रहेगी। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सफलता के योग हैं। कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। महीने का आखिरी हफ्ता ज्यादा शुभ साबित होगा।

धनु: ये महीना भागदौड़ वाला रह सकता है। नौकरी तलाश कर रहे लोगों को और प्रयास करने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से भी जूझना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई कार्य करने का प्रयास नहीं करें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। अनजान लोगों से सावधान रहें।

मकर: आने वाला समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। हालांकि, कार्यस्थल पर विवाद और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। महीने के उतर्राद्ध में सब ठीक होगा।

कुंभ: मानसिक व्याकुलता रहेगी और एकाग्रता की कमी का अनुभव कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। 

मीन: महीने की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहने वाली है। कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आमदनी बढ़ेगी और उन्नति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे और तरक्की के मार्ग खुल रहे हैं। महीने के आखिर में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग