लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: कोरोना का कहर, पूरे रोम में कैथोलिक चर्च तीन अप्रैल तक किये गए बंद

By भाषा | Updated: March 13, 2020 08:05 IST

Coronavirus update: इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या गुरुवार को 1,000 पार कर गई। चीन के बाद कोरोना वायरस के कहर से इटली सबसे ज्यादा प्रभावित है।

Open in App
ठळक मुद्देइटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,000 से पार इटली में अब तक 15 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, तीन अप्रैल तक बंद रहेंगे चर्च

वेटिकन सिटी:इटली में कोरोना वायरस से संक्रमण और इस महामारी से 1000 से अधिक लोगों की मौत के मद्देनजर रोम के आसपास के सभी कैथोलिक चर्च को तीन अप्रैल तक बंद रखने का फैसला किया गया है। पोप के कार्यालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। कार्डिनल एंजेलो डी डोनाटिस ने बयान में कहा, ‘मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर अनुयायियों को प्रार्थना करने के दायित्वों से मुक्त किया जाता है।’ 

डोनाटिस ने कहा, 'हम आज बेहद गंभीर परिस्थिति में रह रहे हैं, जहां सभी को अधिकतम सावधानी बरतने को कहा गया है क्योंकि स्वास्थ्य को लेकर कोई भी लापरवाही दूसरे को भी नुकसान पहुंचा सकती है।'

इससे पहले पोप फ्रांसिस रविवार को भीड़ के सामने लाइव स्ट्रिमिंग की मदद से बात की और अपोसटोलिक पैलेस की खिड़की पर भी नहीं आए। बता दें कि चीन के बाद कोरोना वायरस के कहर से इटली सबसे ज्यादा प्रभावित है।

इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या गुरुवार को 1,000 पार कर गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को 189 और मौतों के साथ दो हफ्ते के भीतर इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,016 हो गई है।

इटली में गुरुवार को हुई मौतें बुधवार को एक दिन में हुई सर्वाधिक 196 मौतों से कुछ ही कम है। इस बीच, गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,651 नये मामले सामने आए। बुधवार को संक्रमण के 2,313 नये मामले आए थे। इस प्रकार इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 15,113 पहुंच गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीचर्च
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर