लाइव न्यूज़ :

Ekadashi 2026 List: नए साल की पहली एकादशी कब है? यहां देखें 2026 में पड़ने वाली सभी एकादशी व्रत की तिथि

By रुस्तम राणा | Updated: December 26, 2025 15:17 IST

मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने से पापों का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुराणों के अनुसार एकादशी व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है। नए साल 2026 के सभी एकादशी व्रतों की तारीख का जानने के लिए देखें एकादशी व्रत कैलेंडर

Open in App

Ekadashi 2026 List: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व माना गया है। यह तिथि हर माह शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को आती है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने से पापों का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुराणों के अनुसार एकादशी व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है।

यदि इसके पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालें तो पद्म पुराण के अनुसार एकादशी तिथि स्वयं भगवान विष्णु के शरीर से उत्पन्न हुई थीं, जिनका उद्देश्य असुरों के अत्याचार से देवताओं की रक्षा करना था। इसलिए इस दिन विष्णु पूजा का विशेष फल मिलता है। जबकि आध्यात्मिक लाभ की दृष्टि से इस व्रत को करने से मन और इंद्रियों पर नियंत्रण बढ़ता है। साथ ही भक्ति और ध्यान में एकाग्रता आती है। इसके अलावा आत्मशुद्धि और सात्विकता का विकास होता है। 

वहीं स्वास्थ्य और वैज्ञानिक दृष्टि पर गौर करें तो एकादशी के दिन उपवास रखने से पाचन तंत्र को विश्राम मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होता है। एकादशी केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि, मानसिक संतुलन और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। नियमित रूप से एकादशी व्रत रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का अनुभव होता है।

2026 का एकादशी व्रत कैलेंडर (Ekadashi 2026 List)

14 जनवरी, बुधवार: षटतिला एकादशी, नए साल की पहली एकादशी29 जनवरी, बृहस्पतिवार: जया एकादशी13 फरवरी, शुक्रवार: विजया एकादशी27 फरवरी, शुक्रवार: आमलकी एकादशी15 मार्च, रविवार: पापमोचनी एकादशी29 मार्च, रविवार: कामदा एकादशी13 अप्रैल, सोमवार: वरूथिनी एकादशी27 अप्रैल, सोमवार: मोहिनी एकादशी13 मई, बुधवार: अपरा एकादशी27 मई, बुधवार: पद्मिनी एकादशी11 जून, बृहस्पतिवार: परम एकादशी25 जून, बृहस्पतिवार: निर्जला एकादशी10 जुलाई, शुक्रवार: योगिनी एकादशी25 जुलाई, शनिवार: देवशयनी एकादशी9 अगस्त, रविवार: कामिका एकादशी23 अगस्त, रविवार: श्रावण पुत्रदा एकादशी7 सितंबर, सोमवार: अजा एकादशी22 सितंबर, मंगलवार: परिवर्तिनी एकादशी6 अक्टूबर, मंगलवार: इन्दिरा एकादशी22 अक्टूबर, बृहस्पतिवार: पापांकुशा एकादशी5 नवंबर, बृहस्पतिवार: रमा एकादशी20 नवंबर, शुक्रवार: देवुत्थान एकादशी या देवउठनी एकादशी4 दिसंबर, शुक्रवार: उत्पन्ना एकादशी20 दिसंबर, रविवार: मोक्षदा एकादशी

टॅग्स :एकादशीहिंदू त्योहारभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग