लाइव न्यूज़ :

Eid-ul-Fitr 2024 Date: कब है ईद-उल-फितर? जानिए तारीख और इस्लाम में इस पर्व का महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: April 5, 2024 16:00 IST

Eid-ul-Fitr 2024 Date: ईद-उल-फितर इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। इस साल, ईद-उल-फितर 11 अप्रैल को मनाई जा सकती है।

Open in App

Eid-Ul-Fitr 2024 Date:ईद-उल-फितर, जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है, दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह ईद का त्यौहार रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। इस साल, ईद-उल-फितर 11 अप्रैल को मनाई जा सकती है। जैसा कि यह उपवास के महीने की समाप्ति के बाद मनाया जाता है, लोग दावतों का आयोजन करके और मित्रों और परिवारों को आमंत्रित करके ईद का आनंद लेते हैं। 

इस्लामिक कैलेंडर में ईद-उल-फितर की तारीख

ईद-उल-फितर इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। इस्लामिक तारीख के अनुसार इस दिन पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध को फतेह किया था। मान्यता है कि इस युद्ध को जीतने के बाद हर साल ईद मनाई जाने लगी और 624 ई. में पहलीबार ईद-उल-फितर मनाया गया था।

ईद-उल-फितर कैसे मनाएं?

ईद-उल-फितर पर, मुस्लिम समुदाय के लोग दिन की शुरुआत सुबह विशेष ईद की नमाज अदा करके करते हैं। आमतौर पर नमाज मस्जिदों या खुले मैदानों में आयोजित की जाती हैं जहाँ बड़ी संख्या में लोग त्योहार मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं। इसके बाद, सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर "ईद मुबारक" की बधाई देते हैं। 

ईद के मौके पर बनते हैं विशेष पकवान

ईद के मौके पर लोग आमतौर पर दावत का आयोजन करते हैं और ईद पर तरह-तरह के मीठे और नमकीन व्यंजन बनाए जाते हैं। भारत में तैयार किए गए कुछ विशेष ईद भोजन में शीर खुरमा, सेवइयां, दही भल्ला, बिरयानी, कबाब और हलीम शामिल हैं। नए और साफ कपड़े पहनना भी ईद की रस्मों का एक हिस्सा है। अपने प्रियजनों को ईदी दी जाती है।

टॅग्स :ईदइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारतजो लोग बंगाल पर निशाना बनाएंगे नरक में जाएंगे?, ईद-उल-फितर पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- एक ही इरादा, भाजपा को हटाओ और देश बचाओ?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग