लाइव न्यूज़ :

ईद 2018: नहीं दिखा चांद अब शनिवार को मनाई जाएगी ईद, शाही इमाम ने किया ऐलान

By मेघना वर्मा | Updated: June 15, 2018 09:29 IST

ईद का त्योहार सऊदी अरब सहित इंडोनेशिया में शुक्रवार यानी 15 जून को मनाया जाएगा।

Open in App

रमजान का पवित्र महीना समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में पूरा देश ईद की तैयारियों में जुटा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही थी कि गुरूवार को चांद दिख जाता तो शुक्रवार को ईद मनाई जाती लेकिन चांद ना दिखने के कारण अब शनिवार को धूम-धाम से ईद मनाई जाएगी। जामा मस्जिद की मरकजी रुयते हिलाल कमेटी की बैठक के बाद यह घोषणा की गई कि देश में कहीं भी चांद ना नजर आने के कारण अब शनिवार को ईद मनाई जाएगी। 

ईद के दिन लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटते हैं। ईद के मौके को ना सिर्फ मुस्लिम समुदाय बल्कि पूरा देश मनाता है। लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं साथ ही इस रमजान के पवित्र महीने के लिए अल्लाह का शुक्रिया भी करते हैं। रमजान में उपवास रखकर मुस्लिम लोग अपने जीवन में संयम रखने की सीख देते हैं। साल भर मुस्लिम समुदायों को इस ईद का इंतजार रहता है। बस अब ये इंतजार खत्म देश भर में कल ईद मनाई जाएगी। 

चल रही हैं जोरों से तैयारियां

देश भर में ईद को लेकर हलचल देखी जा सकती है। कपड़े की खरीददारी हो या मिठाईयों की पूरा देश इस समय की ईद की तैयारियों में जुटा है। सेवइयों की बाजार चारों ओर लगा देखा जा सकता है। गुवाहाटी और उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में अलग-अलग तरह की सेवइंयां बिक रही हैं। 

इंडोनेशिया और सऊदी अरब में दिखा चांद, आज मनेगी ईद

ईद का त्योहार सऊदी अरब सहित इंडोनेशिया में शुक्रवार यानी 15 जून को मनाया जाएगा। गुरुवार को शाम 3:43 बजे चांद दिखने पर यूएई की चांद देखने वाली समिति ने इस बात का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के अनुसार शव्वल मून गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात यूएई के जबील हफीट में देखा गया। इसका मतलब यहां संभवत: शुक्रवार को ईद मनाया जाएगा।

टॅग्स :ईदरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारतजो लोग बंगाल पर निशाना बनाएंगे नरक में जाएंगे?, ईद-उल-फितर पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- एक ही इरादा, भाजपा को हटाओ और देश बचाओ?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील