लाइव न्यूज़ :

Eid Milad-Un-Nabi 2021: 18 या 19 अक्टूबर को, कब है ईद मिलाद-उन-नबी, जानें महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: October 17, 2021 14:58 IST

इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार, 571 ई. में इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे माह रबी अल अव्वल की 12 तारीख को अंतिम पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था। ईद मिलाद-उन-नबी त्योहार को पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में धूमधाम से मनाया जाता है ईद मिलाद-उन-नबीहजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है ये त्योहार

Eid Milad-Un-Nabi 2021 Date:ईद मिलाद-उन-नबी इस्लाम मजहब का प्रमुख त्योहार है। इसे पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस्लाम में यह त्योहार बारावफात के नाम से जाना जाता है। इस साल 19 अक्टूबर को ईद मिलाद-उन-नबी त्योहार मनाया जाएगा। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को रातभर दुआएं होती हैं और जुलूस भी निकाले जाते हैं।

लोग मस्जिदों व घरों में पवित्र कुरान को पढ़ते हैं और नबी के बताए नेकी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित होते हैं। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस पर घरों को तो सजाया ही जाता है, इसके साथ ही मस्जिदों में खास सजावट होती है। जकात इस्लाम में बेहद अहम माना जाता है। मान्यता है कि जरूरतमंद व निर्धन लोगों की मदद करने से अल्लाह प्रसन्न होते हैं।

इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार, 571 ई. में इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे माह रबी अल अव्वल की 12 तारीख को अंतिम पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था। सउदी अरब के मक्का में उनका जन्म हुआ था। उनकी माताजी का नाम अमीना बीबी और पिताजी का नाम अब्दुल्ला था। वे पैगंबर हजरत मोहम्मद ही थे जिन्हें अल्लाह ने सबसे पहले पवित्र कुरान अता की थी। इसके बाद ही पैगंबर साहब ने पवित्र कुरान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। 

इस्लामिक मान्यता के अनुसार, पैंगबर मोहम्मद साहब को खुद अल्लाह ने फरिश्ते जिब्राईल के जरिए कुरान का संदेश दिया था। पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन समारोह को लेकर मुस्लिम समुदाय के कई अलग-अलग वर्गों का मानना है कि जन्मदिन समारोह का इस्लामी संस्कृति में कोई स्थान नहीं है, जबकि भारत में उनके जन्मदिन को मनाने की परंपरा का व्यापक रूप से पालन किया जाता है।

टॅग्स :ईदत्योहारइस्लामIslamic
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग