लाइव न्यूज़ :

Dussehra 2021 Date: दशहरा कब है ? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2021 13:37 IST

दशहरा सनातन धर्म महत्वपूर्ण पर्व है। यह पावन पर्व बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य की जीत है। इस पर्व को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल दशहरा पर्व 15 अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा। इस विजय मुहूर्त दोपहर 2.02 बजे से 2.48 बजे रहेगा।यह पर्व बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

दशहरा हर साल आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस पर्व को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन  शस्त्र पूजन और रावण के पुतले का दहन किया जाता है। सनातन धर्म में इस पावन पर्व का विशेष महत्व है। इस पावन को बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस साल दशहरा पर्व 15 अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा।  

विजयादशमी मुहूर्त

आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी 14 अक्टूबर 2021 को शाम 6.52 बजे से आरंभ हो जाएगी, जो अगले यानी 15 अक्टूबर को शाम 6.02 बजे तक रहेगी। इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2.02 बजे से 2.48 बजे रहेगा। वहीं अपर्णा पूजा का मुहूर्त दोपहर 1:16 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:34 बजे समाप्त होगा।

पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करें। इसके बाद गेंहू या चूने से दशहरा की प्रतिमा बनाएं। गाय के गोबर से 9 गोले व 2 कटोरियां बनाकर, एक कटोरी में सिक्के और दूसरी कटोरी में रोली, चावल, जौ व फल रखें। अब प्रतिमा को केले, जौ, गुड़ और मूली अर्पित करें। सामार्थ्य के अनुसार ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दें और गरीबों को भोजन कराएं। रावण दहन के बाद शमी वृक्ष की पत्ती अपने परिजनों को देकर उनका आशीर्वाद लें।

दशहरा के धार्मिक महत्व

विजयादशमी से दो पौराणिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। पहली मान्यता ये है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर देवलोक को उसके आतंक से मुक्त कराया था। मां शक्ति और महिषासुर के बीच दस दिनों तक युद्ध चला था। वहीं दूसरी मान्यता ये है कि भगवान श्री ने विजयादशमी के दिन लंकापति रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी और मां सीता को उसके चंगुल से आजाद कराया था। इसलिए हर साल दशहरा के दिन देशभर में रावण के पुतले फूंके जाते हैं।

टॅग्स :दशहरा (विजयादशमी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विजयादशमीः दशहरे की बात, अपनी डफली-अपना राग, समर्थकों और अनुयायियों को संदेश देने की पुरानी परंपरा

भारतDelhi: रावण दहन को लेकर JNU में बवाल, रावण के पुतले पर उमर खालिद और शरजील इमाम की फोटो से 2 गुट भिड़े

भारतRavan Dahan 2025: देशभर में रावण दहन, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू में दशहरे की धूम...

पूजा पाठDussehra 2025: यूपी और महाराष्ट्र के इस गांव में 158 साल पुराना मंदिर, जहां होती है रावण की पूजा, जानिए क्यों

भारतरावण इस बार जल के नहीं डूब के मरेगा!, बारिश और तेज हवाओं से रावण के पुतलों का बुरा हाल, देखें वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य