लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ गुफा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, सामने आई इस साल की पहली दिव्य झलक

By प्रिया कुमारी | Updated: June 3, 2020 11:30 IST

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले गुफा की शिवलिंग की पहली तस्वीर सामने आई है। इस बार शिवलिंग का आकार काफी भव्य है, माना जा रहा है कि पिछले शर्दियों में काफी बर्फबारी के कारण ऐसा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देअमरनाथ मंदिर की यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर की गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। अमरनाथ यात्रा को लेकर कहा जा रहा है कि स्थगित यात्रा पर कोई निर्णय किया जा सकता है।

जम्मू कश्मीर में स्थित अमरनाथ मंदिर की यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर की गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। ये तस्वीर ऐसे वक्त पर सामने आई है जब कोरोना संकट को लेकर अमरनाथ यात्रा पर रोक लगी है। हर साल अमरनाथ यात्रा की शुरुआत जून महिने से शुरू हो जाती थी जो रक्षाबंधन के आसपास खत्म होती थी लेकिन इस बार कोरोना के कारण इस यात्रा पर प्रशासन ने रोक लगा दिया गया है। अमरनाथ यात्रा को लेकर अभी तक असमंजस है, अभी तक यात्रा को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

भारत में अमरनाथ यात्रा का बहुत ही महत्व है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाते है। इस भारी संख्या में लोगों के लिए अमरनाथ पर प्रतीबंध लगाना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि स्थगित यात्रा को लेकर कोई निर्णय किया जा सकता है। प्रशासन का मानना है कि अमरनाथ यात्रा के जम्मू बेसकैंप से लेकर , तमाम बसों, यात्रा मार्ग पर लगने वाले भंडारों और पवित्र गुफा तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। 

कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। हालांकि अबतक अधिकारिक रूप से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन हालात को देखते हुए जल्द ही कुछ किया जाएगा। प्रशासन के अधिकारी भी गृह मंत्रालय के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद ही कोई अहम कदम उठाए जाएंगे। इस साल अमरनाथ गुफा में शिवलिंग का आकार बहुत दिव्या और भव्य है। इसके पीछे इस साल सर्दियों में हुई जबरदस्त बर्फबारी को वजह माना जा रहा है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्राकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग