लाइव न्यूज़ :

रविवार विशेष: चाहते हैं कि बनी रहे सूर्य देव की कृपा तो रविवार के दिन ना करें ये कार्य

By धीरज पाल | Updated: February 3, 2018 16:23 IST

रविवार को प्याज नहीं खाना चाहिए, क्योंकि प्याज तामस की श्रेणी में माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसौरमंडल में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। रविवार को नारंगी रंग का कपड़ा शुभ माना जाता है।

हिंदू धर्म के लिहाज से सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता का दिन माना जाता है। इसी तरह से रविवार का दिन भगवान सूर्य का माना जाता है। इस दिन लोग सूर्य देव की आराधना करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के उपाय करते हैं। अगर हम सौरमंडल के ग्रहों की बात करें तो सूर्य ग्रह को सौरमंडल का राजा माना जाता है और कहा जाता है कि इस दिन सूर्य अपनी सबसे अधिक ऊर्जा के साथ होता है। पूरे ब्रह्मांड में सूर्य एकमात्र ऊर्जा का स्त्रोत है।

क्यों होती है रविवार को सूर्य की पूजा

जैसा कि रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। रविवार के दिन लोग भगवान सूर्य की आराधना व पूजा अर्चना करते हैं। ज्योतिषि शास्त्र के मुताबिक कहा जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से या व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि, धन-संपत्ति का आगमन होता है। व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता है कि रविवार के दिन व्रत रखने से कुष्ट रोग से मुक्ति मिल जाती है। 

रविवार को करें लाल वस्त्र धारण

जिस प्रकार से प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित है, ठीक उसी प्रकार शास्त्रों में प्रत्येक दिन एक खास रंग धारण करने का भी महत्व है। रविवार के दिन लाल और गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

रविवार को करें ये काम 

* सूर्य देव को तांबे के पात्र से ही जल दें। जल देते वक्त दोनों हाथों से तांबे के पात्र को पकड़े।* सूर्य को जल अर्पित करते हुए उसमें अक्षत जरूर रखें। * सूर्य को अर्घ्य देते वक्त आपका मुख पूरब की दिशा में होना चाहिए। * प्रातःकाल स्नान आदि से निवृत्त हो, स्वच्छ वस्त्र धारण कर परमात्मा का स्मरण करें।* एक समय भोजन करें।* भोजन इत्यादि सूर्य प्रकाश रहते ही करें।* इस दिन नमकीन तेल युक्त भोजन ना करें

2.रविवार को कतई न करें ये काम *रविवार को प्याज नहीं खाना चाहिए, क्योंकि प्याज तामस की श्रेणी में माना जाता है। कहा जाता है कि रविवार को खाने से इसका गलत असर पड़ता है। * इस दिन खाने में लाल रंग की सब्जी या साग नहीं खाना चाहिए। * यह भी कहा जाता है कि रविवार को रात होने से पहले संभोग नहीं करना चाहिए। * कहा जाता है कि इस दिन बाल न कटवाएं, सरसों के तेल की मालिश न करें, दूध को जलाने का काम न करें।*  कहा जाता है कि इस दिन तांबे की चीजों का क्रय-विक्रय नहीं करना चाहिए। 

टॅग्स :पूजा पाठभगवान शिवहिंदू धर्ममाघ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा - पाठसूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये शास्त्रीय उपाय

पूजा - पाठरोजाना करें सूर्य नमस्कार, मिलेंगे ये 7 बड़े फायदे

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग