लाइव न्यूज़ :

पूजा के दौरान भूलकर भी इन चीजों को न रखें जमीन पर, वरना पुण्य से रह जाएंगे वंचित

By धीरज पाल | Updated: January 11, 2018 16:07 IST

पूजा में सुपारी को हमेशा सिक्के के ऊपर रखना चाहिए, इसे गलती से भी जमीन पर ना रखें।

Open in App

गीता में लिखा गया है कि कर्म करो फल की इच्छा मत करो। फल अपने आप मिल जाएगा। किसी काम को करने का अपना तरीका होता है, उससे जुड़े नियम होते हैं जिसे हमें फॉलो करना चाहिए। पूजा कर्मों के बारे में भी हिन्दू धर्म शास्तोर्ण में कुछ ऐसा ही उल्लिखित है। यूं तो हम पूजा-अर्चना करते समय अपनी श्रद्धा के अनुसार सब करते हैं लेकिन शास्त्रों की मानें तो पूजा करते समय हमें कुछ गलतियों से बचना चाहिए।

लोग पूजा करते समय पवित्र पूजन सामग्रियों को सीधा जमीन पर रखकर उन्हें अपमानित करते हैं। ऐसा करने से देवतागाण नाराज होते हैं। तो जानिए पूजा के दौरान किन चीजों को जमीन पर नहीं रखना चाहिए और बाख जाएं पाप करने से। 

पूजा में जमीन पर किन चीजों का जमीन पर रखना न‍िषेध माना गया है, इसका उल्‍लेख ब्रह्मवैवर्तपुराण में क‍िया गया है। यहां जानिए ब्रह्मवैवर्तपुराण के अनुसार किसी भी पूजन में कौन-कौन सी चीजें सीधे जमीन पर नहीं रखनी चाहिए।

  1.  दीपक को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। दीपक के नीचे थोड़े से चावल रखने चाहिए या लकड़ी के बाजोट पर दीपक रखना चाहिए।

2. पूजा में सुपारी को सिक्के के ऊपर रखना चाहिए। इसे भी कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। 

3.  शालिग्राम को भी जमीन पर न रखें। बल्‍क‍ि इसे साफ रेशमी कपड़े पर रखना चाहिए।

4. यदि आप पूजा में कोई मणि या रत्न रखना चाहते है तो इसे भी किसी साफ कपड़े पर ही रखें। 

5. देवी-देवताओं की मूर्तियां भी कभी फर्श पर नहीं रखी जाती हैं। लकड़ी या सोने-चांदी के सिंहासन या बाजोट पर थोड़े से चावल रखकर उसके ऊपर देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित करनी चाहिए।

6. देवी-देवताओं के वस्त्र और आभूषण- जमीन पर रखने से गंदे हो जाते हैं। भगवान को हमेशा पवित्र वस्त्र ही अर्पित करने चाहिए इसलिए वस्त्र और आभूषण को भी जमीन पर नहीं रखा जाता है। 

7.  जनेऊ को साफ कपड़े पर रखना चाहिए, क्योंकि इसे देवताओं को मुख्य रूप से अर्पित क‍िया जाता है। 

टॅग्स :पूजा पाठहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा पाठनव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

पूजा पाठHappy Holi Wishes 2026: होली पर दोस्तों और परिवार वालों को भेजें दिल छू लेने वाले 6 मैसेज

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग