लाइव न्यूज़ :

शनिवार के दिन कर लें ये उपाय, शनिदेव प्रसन्न होकर करेंगे सभी पापों का सर्वनाश

By गुणातीत ओझा | Updated: September 5, 2020 08:23 IST

हिंदू धर्म के मुताबिक प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। शनिवार का दिन  न्याय के देवता माने जाने वाले शनिदेव का माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू धर्म के मुताबिक प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है।शनिवार का दिन  न्याय के देवता माने जाने वाले शनिदेव का माना जाता है।

हिंदू धर्म के मुताबिक प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। शनिवार का दिन  न्याय के देवता माने जाने वाले शनिदेव का माना जाता है। शनिदेव का बीज मंत्र है कि 'शनि शमयते पापम्' यानी शनिदेव हमारे पापों को हर लें। शनिदेव सूर्य के पुत्र और भगवान शिव के शिष्य हैं। इन्हें क्रोध के देवता भी कहते हैं। कहा जाता है कि अगर शनिदेव किसी से गुस्सा हो गए तो उसे उनके गुस्से से कोई नहीं बचा सकता है। इसलिए लोग हर शनिवार शनिदेव को प्रसन्न करने में लगे रहते हैं। उनकी कृपा जिस किसी पर बरसती है उन्हें हर दुख से मुक्ति मिल जाती है और जीवन खुशियों से भर जाता है।

साफ दिल से अगर शनि देव की पूजा की जाए तो उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। आपके जीवन में भी अगर शनि की साढ़े साती चल रही हो, किसी भी काम को करने में परेशानी आ रही हो या काम बनते-बनते रह जाता हो तो शनि देव की पूजा से आपको लाभ हो सकता है। सिर्फ यही नहीं शनि देव की सवारी भी हमें अपने दिन की शुरुआत में दिख जाए तो उससे हमारे दिन में बहुत फर्क पड़ता है।  

अगर आप भी शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इन उपायों को जरूर कर के दिखिये.. 

1. अगर आप चाहते हैं कि शनिदेव की कृपा हमेशा आप पर बनी रहें तो आप 11 शनिवार तक पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 'ऊँ शनै शनिश्चरै नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें। इससे आपकी सफलता सुनिश्चित होगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

2. हर शनिवार को तेल का दान करें। तेल का दान करने के लिए एक कटोरी में तेल लें और उस तेल में अपना मुंह देखकर उसका दान करें।

3. घर में खुशहाली बनी रहे और परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहे, इसके लिये शनिवार के दिन अपने वजन के बराबर सरसों की खली गौशाला में दान देकर आयें। जल्दी ही खुशियों का आगमन होगा।

4.  यदि आप चाहे तो काले घोड़े की नाल से बना छल्ला भी मध्यमा उंगली में धारण कर सकते हैं। यह छल्ला शनिवार के दिन धारण करना चाहिए।

5. किसी कारणवश आपकी पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होता है, तो शनिवार के दिन बरगद के पेड़ की जड़ में दूध चढ़ाएं। पढ़ाई से संबंधित आपकी समस्या का हल जल्द ही निकलेगा।

6. शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार को हनुमान जी के पूजा-अर्चना करनी चाहिए।  कहते हैं शनिदेव ने एक बार हनुमान जी को वचन दिया था कि वे हनुमान जी की पूजा करने वालों को कभी भी कोई कष्ट नहीं देंगे। इसलिए शनि के दोषों से बचने के लिये शनि के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा भी करनी चाहिए।

7. हर कोई शनि की साढ़े-साती से बचना चाहता है। इससे बचने के लिए  21 शनिवार तक शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं और 21 मंगलवार को हनुमान जी पर चमेली का तेल चढ़ाएं। शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी। 

टॅग्स :धार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठLord Shiva: भोलेनाथ के अचूक 'शिव महिम्न: स्तोत्र' के पाठ से होती है सुखों की प्राप्ति, जानिए इस पाठ की महिमा

पूजा पाठLord Ganesh: गणपति क्यों करते हैं मूसक की सवारी, क्या है भगवान गणेश के दिव्य वाहन की कथा, जानिए यहां

पूजा पाठHanuman Jayanti 2024: पंचमुखी हनुमान के पूजन से दूर होता है भय, बढ़ता है आत्मविश्वास, जानिए रुद्रावतार के इस महास्वरूप की कहानी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग