लाइव न्यूज़ :

Diwali 2021: माता लक्ष्मी की आरती, इसके बिना नहीं पूरी होती है दिवाली की पूजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2021 14:38 IST

Diwali 2021 Mata Laxmi Ji Ki Aarti: इस बार दिवाली का त्योहार पूरे देश में 4 नवंबर को मनाया जाएगा। यह दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है।

Open in App

दिवाली (Diwali 2021) का त्योहार इस साल 4 नवंबर को मनाया जाएगा। पंचाग के अनुसार हर साल दीपावली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में दीए जलाते हैं और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पटाखे और आतिशबाजी का भी रिवाज है।

ऐसी मान्या है कि दिवाल की रात को धन की देवी माता लक्ष्मी भ्रमण पर निकलती है औ भक्तों के घर जाती हैं। ऐसे में महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाए तो वह प्रसन्न होकर भक्त के घर में धन धान्य और संपत्ति का आशीर्वाद देती हैं।

पूजा में माता लक्ष्मी की आरती जरूर पढ़ें। मान्यता है कि ऐसा नही करने से पूजा अधूरी रह जाती है। पढ़ें माता लक्ष्मी की आरती...

माता लक्ष्मी की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।।तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। ॐ जय लक्ष्मी माता।।उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता। ॐ जय लक्ष्मी माता‌।।दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता। ॐ जय लक्ष्मी माता।।

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता। ॐ जय लक्ष्मी माता।।

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता। ॐ जय लक्ष्मी माता।।

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता। ॐ जय लक्ष्मी माता।।

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता। ॐ जय लक्ष्मी माता।।

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता।उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता। ॐ जय लक्ष्मी माता।।

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। ॐ जय लक्ष्मी माता।।

टॅग्स :दिवालीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना