लाइव न्यूज़ :

Diwali 2019: इन 25 चीजों के बिना अधूरी है दिवाली की पूजा, आठवां वाला है सबसे जरूरी

By मेघना वर्मा | Updated: October 25, 2019 14:56 IST

Diwali Puja Samagri: मान्यता है कि दिवाली पर अलसी के तेल का दीया जलाना शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन अलसी के तेल के दीया जलाने की प्रथा शुरू से ही चली आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली का पर्व इस बार 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा।मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम, लंकापति रावण का वध करके वापिस अयोध्या लौटे थे।

दिवाली का त्योहार हिन्दू धर्म में सबसे ज्यादा खास होता है। खुशियों और उल्लास से भरे इस त्योहार को लोग हमेशा धूम-धाम से मनाते हैं। इस दिन ना सिर्फ लोग अपने परिवार वालों के साथ दीपोत्सव मनाते हैं बल्कि भगवान गणेश और लक्ष्मी मां की पूजा भी करते हैं। 

मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम, लंकापति रावण का वध करके वापिस अयोध्या लौटे थे। जिसके बाद लोगों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। दीपों के इस त्योहार की तैयारी कितने ही दिन पहले से लोग शुरू कर देते हैं। 

मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी मां की पूजा करने से लोगों को धन का लाभ होता है। साथ ही इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन भर पैसों की तंगी नहीं होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि दिवाली पूजा करने के लिए कुछ सामग्रियों का होना बेहद जरूरी होता है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो सामान जिनका दिवाली के पर्व पर इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है-

दिवाली के लिए पूजा सामग्री

1. चावल2. गुलाल3. हल्दी4. मेंहदी5. चूड़ी6. काजल7. रोली8. साबुत धनिया9. सिंदूर10. सुपारी

11. पान12. पंच मेवा13. गंगाजल14. शक्कर15. शुद्ध घी16. लौंग17. कपूर18. लक्ष्मी जी की मूर्ति19. गणेश जी की मूर्ति20. सरस्वती का चित्र

21. चांदी सिक्का22. लाल कपड़ा23. दीपक24. दीपक के लिए तेल25. खील-बताशे

दिवाली पर जलाएं अलसी के तेल का दीया

मान्यता है कि दिवाली पर अलसी के तेल का दीया जलाना शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन अलसी के तेल के दीया जलाने की प्रथा शुरू से ही चली आ रही है। इस तेल को लीन सीड ऑयल भी कहते हैं। माना जाता है कि दीपक जलाने से आपके ऊपर राहु और केतु की अशुभ दृष्टि शांत हो जाती है। असली का दीया जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

टॅग्स :दिवालीपूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग