लाइव न्यूज़ :

धनतेरस शुभ मुहूर्त: इस बार पड़ रहा है हनुमान जयंती का संयोग, जानें क्या है पूजा का सही समय

By मेघना वर्मा | Updated: November 5, 2018 16:03 IST

Dhanteras 2018: Dhanteras Shubh Muhurat, Timing, Puja vidhi, Lord dhanvantari Puja, Hanuman Jayanti Significance Impotence in Hindi: कार्तिक मास के सोमवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। मान्यता है कि कार्तिक चतुर्दशी की आधी रात को हनुमान जी का जन्म हुआ था।

Open in App

इस साल दिवाली का त्योहार देशभर में 7 नवंबर को मनाई जानी है। इस बार धनतेरस पर कई अच्छे संयोग भी बन रहे हैं। इस धनतेरस के दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। साथ ही सोमवार को सोम प्रदोष और मासिक शिवरात्रि की भी पूजा होगी। साथ ही इस बार धन्वंतरि जयंती को भी मनाया जाएगा और चन्द्रमा का हस्त भी नक्षत्र है। इतने सारे शुभ संयोग होने के चलते इस बार के धनतेरस पर पूजा करना शुभ माना जाता है। साथ ही इस बार चांदी के बर्तन, चांदी के गणेश लक्ष्मी को खरीदना भी शुभ होगा।

ये है शुभ संयोग

इस बार धनतेरस के दिन खरीददारी करना भी शुभ माना जाता है। शुभ समय पर खरीदारी करना उत्तम बताया जाएगा। इस बार खरीददारी का समय दोपहर 12 से 1 बजकर 30 मिनट तक का और शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस शुभ समय में खरीददारी करना आपके घर सौभाग्य लेकर आएगा। 

इन चीजों की खरीददारी से होगा लाभ

* धनतेरस के दिन बर्तन, आभूषण, गणेश-लक्ष्मी और सोना-चांदी के सिक्के खरीद सकते हैं। * इसके अलावा वाहन, भूमि-भवन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वस्त्र खरीद सकते हैं। 

* किचन का सामान या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। इस दिन झाडू खदीरदना भी शुभ होता है।* चांदी के बर्तन गर खरीदें तो उसे खाली घर ना लाएं उसमें गड़, अनाज मिठाई रख लें। * पूजा का समान जैसे रोली, कलावा, अक्षत आदि को भी खरीद सकते हैं। 

कार्तिक मास के सोमवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। मान्यता है कि कार्तिक चतुर्दशी की आधी रात को हनुमान जी का जन्म हुआ था। सोमवार त्रयोदशी को रात 11 बजकर 47 मिनट पर ये खत्म हो जाएगा। साल में दो बार हनुमान जयंती मनाई जाती है। एक चैत्र माह की पूर्णिमा को तो दूसरी तिथि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को। 

कर सकते है ये काम

* हनुमान जयंती के दिन किसी भी शुभ काम की शुरुआत कर सकते हैं। * इस दिन गंगा नदी में स्नान करना उत्तम होता है।* इस दिन जल के देवता यानी वरुण देवता की पूजा करें। * हनुमान जी को दूर्वा घास की माला और गंदे फूल चढ़ाएं। * लड्डू और गुड़ का भोग लगाएं।

टॅग्स :धनतेरसदिवालीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग