लाइव न्यूज़ :

Dhanteras 2021: आज धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार करें खरीदारी, होगा लाभ ही लाभ

By रुस्तम राणा | Updated: November 2, 2021 08:45 IST

धनतेरस धन, वैभव और समृद्धि का त्योहार है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरी समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन भगवान धन्वंतरी और मां लक्ष्मी जी की आराधना विधि-विधान से की जाती है।

Open in App

हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। इस पर्व की महत्वपूर्ण बात ये है कि आज के दिन सोने-चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन एवं अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त पर खरीदारी करना बेहद ही शुभ हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन राशि के अनुसार खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है।   

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। धनतेरस के दिन चांदी या तांबा के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करना शुभ होगा।

वृष राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र देव है। धनतेरस के दिन चांदी या तांबे के बर्तन को खरीदना शुभ होता है।

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध देव है। धनतेरस पर आज के दिन स्वर्ण आभूषण, स्टील के बर्तन, हरे रंग के घरेलू सामान, पर्दा आदि की खरीदारी करना शुभ होगा।

कर्क  राशि

कर्क राशि का स्वामी चंद्र देव है। धनतेरस पर चांदी के आभूषण और बर्तन की खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद होगा। 

सिंह राशि

इस राशि का स्वामी सूर्य देव है। धनतेरस पर तांबे के बर्तन, वस्त्र, सोने की खरीदारी करना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। 

कन्या राशि

कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन गणेश की मूर्ति, सोना या चांदी के आभूषण, कलश की खरीदारी करना शुभ होता है।

तुला राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन वस्त्र, सौंदर्य या सजावट सामग्री, चांदी या स्टील के बर्तन की खरीदारी करना बेहद शुभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी वृश्चिक है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण, बर्तन आदि चीजों की खरीदारी करना शुभ होगा।

धनु राशि

इस राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर स्वर्ण आभूषण, तांबे के बर्तन खरीदने के लिए शुभ होगा।

मकर राशि

इस राशि का स्वामी शनिदेव है। मकर राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर वस्त्र, वाहन, चांदी के बर्तन की खरीदारी करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

इस राशि का स्वामी शनिदेव है। इस राशि के जातकों के लिए सौंन्दर्य के सामान, स्वर्ण, ताम्र पात्र, जूता-चप्पल की खरीदारी करना शुभ होगा।

मीन राशि

इस राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। मीन राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर स्वर्ण आभूषण, बर्तन की खरीदारी करना बेहद ही शुभ होगा।

टॅग्स :धनतेरसज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय