लाइव न्यूज़ :

धनतेरस 2018: इन 2 राशि के लोग भूल से भी ना खरीदें सोना, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

By मेघना वर्मा | Updated: November 2, 2018 11:29 IST

Dhanteras Festival Special Astrology Prediction to Purchase Gold: धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ और गुड लक माना गया है। लोग लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में भी सोना खरीद कर लाते हैं।

Open in App

इस साल 5 नवंबर को धनतेरस पड़ रहा है। इस मौके पर हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहता है। हर कोई चाहता है कि मां लक्ष्मी किसी ना किसी रूप में उनके घर आएं और बस जाएं। शायद इसीलिए धनतेरस के दिन लोग खरीदारी करते हैं। इस दिन ज्यादातर लोग सोने का सामान खरीदते हैं।

मगर क्या आप जानते है कि हर किसी को सोना सूट नहीं करता। जी हां कुछ ऐसे राशि के लोग भी हैं जिनके लिए सोना खरीदना शुभ के बजाय अशुभ हो जाता है। आज हम उन्हीं राशियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें इस धनतेरस सोना खरीदने से बचना चाहिए।  

धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ और गुड लक माना गया है। लोग लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में भी सोना खरीद कर लाते हैं। ज्योतिष में भी सोना खरीदना महत्वपूर्ण माना गया है। मगर सोना अगर नुकसान करें तो बहुत सी दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। 

ये चार राशि वालें कतई ना खरीदें सोना

वृष, मिथुन, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए सोना खरीदना उत्तम नहीं माना जाता। इन राशि वालों को धनतेरस के दिन सोना खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने से इनके साथ कुछ अपशगुन हो सकता है। 

तुला और मकर राशि के लोग किसी और धातु की करें खरीदारी

तुला और मकर राशि के लोगों के लिए सोना खरीदना बिल्कुल शुभ नहीं होता। इस धनतेरस भूलकर भी इस राशि के लोग सोना ना खरीदें। अगर खरीदना है तो किसी अन्य धातु की चीजें खरीदें। 

इन राशियों पर पड़ता हैं मध्यम प्रभाव

वृश्चिक और मीन राशि वालों पर सोना खरीदने का मध्यम प्रभाव पड़ता है। इनके लिए सोना खरीदना ना तो ज्यादा शुभ होता और ना ही ज्यादा अशुभ। तो इस राशि के लोग चाहें तो इस धनतेरस को सोना खरीद सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- धनतेरस 2018: धन में वृद्धि और सेहत में चाहते हैं सुधार तो इस धनतेरस करिए ये आसान से 4 उपाय

दिवाली 2018: जानिए क्यों दिवाली और धनतेरस पर खरीदा जाता है सोना, खरीदारी से पहले ध्यान दें ये बातें

उत्तम होता है इन लोगों को लिए सोना खरीदना

मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के लिए सोना खरीदना उत्तम और सबसे अच्छा माना गया है। धनतेरस के दिन सोना खरीदना इनके लिए शुभफलदायी होता है। इन राशि वालों को धनतेरस के दिन सोना जरूर खरीदना चाहिए।

टॅग्स :धनतेरसदिवालीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग